{"_id":"c5129380-4adb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"good-faith-to-next-year-says-anand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल अच्छा करने का भरोसा: आनंद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अगले साल अच्छा करने का भरोसा: आनंद
नोएडा/एजेंसी
Updated Fri, 21 Dec 2012 01:00 AM IST
विज्ञापन
पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2013 में वह एकबार फिर शानदार प्रदर्शन करेंगे। आनंद ने कहा कि उन्हें अभी अपने खेल में तकनीकी रूप से आ रही परेशानियों का आंकलन करने की जरूरत है लेकिन उन्हें भरोसा है कि अपने खेल में सुधार के लिए उनमें प्रेरणा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। 43 वर्षीय आनंद ने कहा कि उन्हें अगले साल कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है जिसमें जुलाई तक उन्हें सात टूर्नामेंट खेलने हैं। इसके अलावा अक्तूबर से नवंबर तक उन्हें विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेना है।
विज्ञापन