{"_id":"6458c5c2e7e689f4040966e7","slug":"golf-legend-tiger-woods-in-controversy-again-ex-girlfriend-erica-herman-alleges-harassment-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Woods: फिर विवादों में गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स, एक्स-गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tiger Woods: फिर विवादों में गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स, एक्स-गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Mon, 08 May 2023 03:20 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 08 May 2023 03:20 PM IST
सार
हरमन ने वुड्स को पांच साल तक डेट किया और उनके साथ उनके दक्षिण फ्लोरिडा स्थित घर में रहीं। हरमन ने शुक्रवार को अपने वकील के जरिए मार्टिन काउंटी अदालत में दस्तावेज दाखिल किए।
विज्ञापन
टाइगर वुड्स और एरिका हरमन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी टाइगर वुड्स एक बार फिर विवादों में हैं। वुड्स की एक्स-गर्लफ्रेंड एरिका हरमन ने उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरिका ने वुड्स पर आरोप लगाया है कि जब वह उनके साथ काम करती थीं तब वुड्स ने यौन संबंध बनाया था। इसके बाद नौकरी से निकालने की धमकी दी। साथ ही एक गैर-प्रकटीकरण समझौते (एनडीए) पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया।
हरमन ने वुड्स को पांच साल तक डेट किया और उनके साथ उनके दक्षिण फ्लोरिडा स्थित घर में रहीं। हरमन ने शुक्रवार को अपने वकील के जरिए मार्टिन काउंटी अदालत में दस्तावेज दाखिल किए। इस बीच, वुड्स के वकील ने यह साबित करने के लिए दस्तावेज दायर किए कि उनका हरमन के साथ गैर-प्रकटीकरण समझौता (एनडीए) है।
हरमन ने कहा कि जब वह दक्षिण फ्लोरिडा में वुड्स के रेस्तरां में एक कर्मचारी थीं, तब उन्होंने यौन संबंध बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने एनडीए पर हस्ताक्षर किए। अक्तूबर 2022 में दोनों अलग हो गए। तब से हरमन 30 मिलियन डॉलर के हर्जाने के साथ-साथ एनडीए से राहत की मांग कर रही हैं। स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड मैगजीन के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि वुड्स ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था, जबकि वह मौखिक समझौते के तहत वुड्स के घर पर पांच और वर्षों तक रह सकती थीं।