{"_id":"3dfad7bd846e71296b8c4afb379d1346","slug":"gold-shows-i-m-on-right-path-in-crucial-year-manavjit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक दिखाता है कि मैं सही राह पर हूं : संधू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्वर्ण पदक दिखाता है कि मैं सही राह पर हूं : संधू
Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User
नई दिल्ली, एजेंसी
नई दिल्ली, एजेंसी
Published by: Anonymous User
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मानवजीत सिंह संधू ने कहा कि हाल में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने से दिखता है कि वह इस महत्वपूर्ण वर्ष में सही दिखा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स आयोजित होंगे। संधू की निगाहें इस साल ओलंपिक कोटा हासिल करने पर लगी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका के आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में दो बार के ओलंपिक चैंपियन निशानेबाज माइकल डायमंड को पछाड़कर पुरुष ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इस जीत से पुष्टि होती है कि मेरी ट्रेनिंग सही चल रही है। मेरी तकनीक और उपकरण सही काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे अपने प्रयासों को बढ़ाकर इसी राह पर बरकरार रहने की जरूरत है।’
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल रत्न प्राप्त कर चुके इस 37 वर्षीय निशानेबाज ने अपने खेल में कुछ बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप के इस स्वर्ण पदक से इस महत्वपूर्ण साल में उनके प्रयासों को सही साबित कर दिया है।