फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Gokulam Kerala Indian Football Federation apologizes to Gokulam club seeks compensation for damages

Gokulam Kerala: भारतीय फुटबॉल महासंघ ने गोकुलम से माफी मांगी, क्लब ने मांगा हर्जाना

Sun, 28 Aug 2022 12:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 28 Aug 2022 12:32 AM IST
सार

मौजूदा ‘इंडियन वुमैंस लीग’ चैंपियन गोकुलम केरला को फीफा के एआईएफएफ पर प्रतिबंध का सबसे ज्यादा असर पड़ा क्योंकि कोझिकोड की टीम को इस कारण उज्बेकिस्तान में शीर्ष स्तर के एएफसी क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Gokulam Kerala Indian Football Federation apologizes to Gokulam club seeks compensation for damages
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ

विस्तार

फीफा द्वारा 11 दिन के प्रतिबंध के कारण एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप से गोकुलम केरला की टीम को हटाए जाने पर एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) के माफी मांगने के बाद क्लब के मालिक वी सी प्रवीण ने कहा कि राष्ट्रीय महासंघ की ‘अकुशलता’ से क्लब को लाखों का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


मौजूदा ‘इंडियन वुमैंस लीग’ चैंपियन गोकुलम केरला को फीफा के एआईएफएफ पर प्रतिबंध का सबसे ज्यादा असर पड़ा क्योंकि कोझिकोड की टीम को इस कारण उज्बेकिस्तान में शीर्ष स्तर के एएफसी क्लब टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। प्रवीण ने एआईएफएफ पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने के कुछ घंटों बाद कहा, ‘यह इसी तरह है जैसे बच्चे को चिकोटी काटो और फिर उसे झुलाने लगो। उनकी अकुशलता के कारण हमें लाखों का नुकसान हुआ। ’ 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रतिबंध हटने से भारतीय राष्ट्रीय टीमें और क्लब एएफसी और फीफा के अधीन होने वाले टूर्नामेंट में खेल सकेंगे लेकिन गोकुलम केरला को काफी नुकसान हुआ क्योंकि उन्हें एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से कंधे से कंधा मिलाने का मौका नहीं मिला। टीम पिछले 2021 चरण में तीसरे स्थान पर रही थी। क्लब की 23 सदस्यीय टीम 16 अगस्त को ताशकंद पहुंचने के बाद बिना खेले लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोकुलम केरला ने एएफसी को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की यात्रा पर खर्च की गई राशि की क्षतिपूर्ति करने को लिखा है लेकिन अभी तक उसे कोई जवाब नहीं मिला है। प्रवीण ने कहा, ‘हमने इस राशि की क्षतिपूर्ति के लिए ईमेल भेजकर अनुरोध किया है लेकिन अभी तक एएफसी से कोई जवाब नहीं मिला है।’


खिलाड़ियों से जताया खेद
एआईएफएफ ने अपनी ओर से गोकुलम केरला से माफी मांगी है। एआईएफएफ ने कहा, ‘भारतीय फुटबॉल 26 अगस्त को फीफा द्वारा एआईएफएफ से प्रतिबंध हटाने के बाद फिर से पटरी पर आ गई है।’ इसमें कहा गया, ‘हम इससे खुश हैं लेकिन निलंबन के कारण गोकुलम केरला एफसी के एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप से बाहर किए जाने के लिए हम माफी मांगते हैं।’ इसके अनुसार, ‘पिछले 11 दिन में भारतीय फुटबॉल का यह काफी बड़ा नुकसान था और भारतीय फुटबॉल इन प्रतिभाशाली बालिकाओं से माफी मांगता है जिन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी ट्रेनिंग की थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed