फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   GC member Sundeep verma suspended for misconduct in Paris Olympics, IGU took action

Sundeep Verma: पेरिस ओलंपिक में गलत आचरण के लिए जीसी सदस्य संदीप वर्मा निलंबित, आईजीयू ने जारी किया आदेश

Sat, 31 Aug 2024 04:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 31 Aug 2024 04:22 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्मा ने पेरिस में उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा बनने के लिए कथित तौर पर गलत मान्यता पत्र का इस्तेमाल किया था। हालांकि, वर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया।

विज्ञापन
GC member Sundeep verma suspended for misconduct in Paris Olympics, IGU took action
संदीप वर्मा - फोटो : संदीप वर्मा (X)

विस्तार

भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने संचालन परिषद (जीसी) के सदस्य संदीप वर्मा को पेरिस ओलंपिक के दौरान गलत आचरण के लिए निलंबित कर दिया है। वह जांच होने  तक संचालन परिषद (जीसी) का हिस्सा नहीं रहेंगे। शनिवार को आईजीयू के अध्यक्ष ब्रिजेंदर सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संदीप वर्मा को पेरिस ओलंपिक के दौरान गलत आचरण के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईजीयू के अध्यक्ष का बयान
आईजीयू के अध्यक्ष ब्रिजेंदर सिंह ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, भारतीय गोल्फ संघ अपनी संचालन परिषद के सदस्य संदीप वर्मा को पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते समय गंभीर कदाचार के लिए उनके खिलाफ जांच लंबित रहने तक तत्काल प्रभाव से यानी 30 अगस्त 2024 से निलंबित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग 10 दिन में आएगी रिपोर्ट
ब्रिजेंदर सिंह ने कथित कदाचार का खुलासा करते बिना बताया कि इस मामले की जांच में एक सप्ताह से 10 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा- उसका कृत्य इतना गंभीर है कि उसे निलंबित किया जाना चाहिए। हमने जांच बिठा दी है और एक सप्ताह या 10 दिन के अंदर हमें रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन

वर्मा पर लगा यह आरोप
समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्मा ने पेरिस में उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा बनने के लिए कथित तौर पर गलत मान्यता पत्र का इस्तेमाल किया था। हालांकि, वर्मा ने इन आरोपों को निराधार बताया।

वर्मा ने कहा- ये सभी आरोप झूठे हैं। मेरे पास उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए आवश्यक अनुमति और मान्यता पत्र था। मेरा नाम उन लोगों की सूची में था जो दल का हिस्सा थे और जिन्होंने उद्घाटन समारोह में भाग लिया था।

उन्होंने आगे कहा- मैंने किसी के मान्यता पत्र की कॉपी नहीं की थी। मैंने कुछ भी नहीं छुपाया। उद्घाटन समारोह के दौरान करोड़ों लोगों ने मुझे ध्वज के साथ देखा। वहां पहुंचने के लिए कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। ये सभी झूठे आरोप हैं और मैंने उन्हें (आईजीयू को) कल कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed