{"_id":"3b275d14-ef6c-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"gavaskar-buys-mumbai-franchise-of-ibl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन कोर्ट में गावस्कर का 'स्ट्रेट ड्राइव', खरीदी टीम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
बैडमिंटन कोर्ट में गावस्कर का 'स्ट्रेट ड्राइव', खरीदी टीम
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) शुरू होने से पहले ही इस बहुप्रचारित लीग में ग्लैमर और सितारों का तड़का लगने लगा है।
विज्ञापन
दस लाख डॉलर की पुरस्कार राशि वाली पहली आईबीएल की फ्रेंचाइजी लेने वालों में कॉरपोरेट घराने और उद्योगपतियों के अलावा खेल जगत से जुड़ी हस्तियां और फिल्मी दुनिया के सितारे भी शामिल हैं।
आईबीएल में छह टीमों में से एक मुंबई मास्टर्स की फ्रेंचाइजी पूर्व क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने खरीदी है। हालांकि, टीम की फ्रेंचाइजी में गावस्कर के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार नागार्जुन और टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर चामुंडी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आईबीएल में सहारा ने खरीदी लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम
विज्ञापन
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि मुंबई मास्टर्स की फ्रेंचाइजी मुंबई में जुड़ी क्रिकेट जगत की एक बड़ी हस्ती खरीद सकती है। कहा यहां तक जा रहा था कि सचिन तेंदुलकर मुंबई टीम की खरीद सकते हैं। बुधवार को करार पर अंतिम मुहर लगी।
महान बल्लेबाज गावस्कर मुंबई टीम के ब्रैंड एंबेस्डर भी होंगे।
पूर्व रणजी क्रिकेटर चामुंडी का पूरा नाम वांकीना चामुंडेश्वरनाथ है। चामुंडी जो देश की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के पहले प्रायोजक भी रहे हैं। रणजी क्रिकेट में उन्होंने आंध्र प्रदेश टीम की अगुवाई भी की।
बड़े खिलाड़ियों को लेने की कोशिश होगी
टीम के सह-मालिक चामुंडी ने बताया कि गावस्कर और नागार्जुन दोनों ही बैडमिंटन के बड़े प्रशंसक हैं। दोनों ही एक बैडमिंटन टीम के मालिक बनने पर काफी रोमांचित भी हैं। साथ ही टीम के मालिकों की कोशिश होगी कि टीम में देश के शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल किया जाए।
नागार्जुन बैडमिंटन टीम खरीदने से पहले महेंद्र सिंह धोनी के साथ माही रेसिंग टीम के सह मालिक भी है।
आईबीएल अगले महीने 14 से 31 अगस्त तक खेला जाएगा। आईबीएल में छह टीमें हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली और बंगलुरू हिस्सा लेंगी।
डाबर ग्रुप के प्रमोटर बर्मन परिवार ने आईबीएल की पुणे फ्रेंचाइजी पुणे पिस्टंस खरीद ली है। टूर्नामेंट सुदीरमन कप के फॉर्मेट पर खेला जाएगा और इसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।