फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   future crisis of indian archers

भारतीय तीरंदाजों के भविष्य पर गहराया संकट

Tue, 01 Jan 2013 03:22 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Tue, 01 Jan 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
future crisis of indian archers

सरकार की बेरुखी से त्रस्त भारतीय तीरंदाज अपने भविष्य की सुनिश्चितता को लेकर अब अपील करेंगे। भारतीय तीरदांजी संघ की मान्यता रद्द किये जाने से युवा तीरंदाजों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। बेरुखी का आलम यह है कि बैंकाक में मार्च में एशियाई ग्रां प्री प्रतियोगिता होगी, लेकिन भारतीय तीरंदाजों को अभी तक टीम के बारे में नहीं पता है। इसकी वजह यह है कि साई में चल रहा एएआई का शिविर बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता और संघ के उपाध्यक्ष तरुणदीप राय ने कहा कि हम एएआई के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हम उनके खिलाफ नहीं जाना चाहते हैं। आखिर हम अपने देश के लिये पदक जीतते हैं। उम्मीद है कि हमारी अपील पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता मंगल सिंह चंपिया ने कहा कि हमें कहा गया है कि सीनियर नेशनल्स का प्रदर्शन चयन का मानदंड होगा, लेकिन सोमवार का यह समाप्त हो गई है और अब किसी को पता नहीं कि आगे क्या होगा। इसलिए हम इस मामले में अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed