{"_id":"62f1fec2378de155646aba9d","slug":"from-sidhu-moose-wala-to-rajinder-singh-punjabi-songs-played-in-cwg-2022-closing-ceremony","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG Closing Ceremony: बर्मिंघम में दिखा पंजाबी गानों का जलवा, सिद्धू मूसेवाला के गाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG Closing Ceremony: बर्मिंघम में दिखा पंजाबी गानों का जलवा, सिद्धू मूसेवाला के गाने का वीडियो वायरल
Tue, 09 Aug 2022 11:59 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:59 AM IST
सार
बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के समापन समारोह में पंजाबी गानों का जलवा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में सिद्धू मूसेवाला के गाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में भांगड़ा डांस के दौरान कलाकार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 72 देशों के 4500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया और ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में पहले नंबर पर रहा। 61 पदक के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा, लेकिन इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाबी गानों का जलवा देखने को मिला। बर्मिंघम के एलेक्सजेंडर स्टेडियम में भांगड़ा डांस से लेकर अपाचे इंडियन की प्रस्तुति तक पंजाबी संस्कृति ने सभी का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में सिद्धू मूसेवाला और रजिंदर सिंह गाने भी बजाए गए।
राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना जा सकता है। सिद्धू के फैंस को यह वीडियो पसंद आ रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में होगा।

#Birmingham pre - closing ceremony rocking #SidhuMooseWala #CWG pic.twitter.com/IAjCP1udiz
— Jiya chaudhary (@jiyachaudhary31) August 9, 2022
विज्ञापन
स्टीवन कपूर ने की शुरुआत
भारतीय मूल के गायक स्टीवन कपूर जिन्हें अपाचे इंडियन के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने भांगड़ा डांस और गाने के साथ समां बांध दिया। उन्होंने बूम शैक ए लैक, पास द डची और रेड रेड वाइन गाने पर भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद मॉडल और एक्टिविस्ट नीलम गिल ने अपना कमाल दिखाया और रजिंदर सिंह ने मुंडयां तो बच के रही गाना बजाया।
भारत के लिए बॉक्सर निकहत जरीन और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल भारत के ध्वजवाहक रहे। जैसे ही ये दोनों स्टेज में पहुंचे तो मुंडया तो बच के रही गाना बजने लगा और लॉयंस ऑफ पंजाब ग्रुप ने अपनी डांस प्रस्तुति दी। मिडलैंड के इस डांस ग्रुप का इतिहास 85 साल से भी ज्यादा पुराना है।
पदक तालिका में भी हरियाणा-पंजाब का जलवा
भारत ने इस बार 61 पदक जीते हैं और इसमें हरियाणा-पंजाब के खिलाड़ियों का योगदान बहुत ज्यादा है। इस बार कुश्ती में भारत के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने पदक जीते। इनमें अधिकतर खिलाड़ी हरियाणा और पंजाब के थे। इसके अलावा बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों में भी पंजाब-हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।