{"_id":"6845c0b505825748be0cd249","slug":"french-open-sara-paolini-won-womens-doubles-title-granollers-and-horacio-became-champions-in-mens-doubles-2025-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"French Open: सारा-पाओलिनी ने पहली बार जीता महिला युगल खिताब, पुरुष युगल में ग्रानोलर्स और होरासियो बने चैंपियन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
French Open: सारा-पाओलिनी ने पहली बार जीता महिला युगल खिताब, पुरुष युगल में ग्रानोलर्स और होरासियो बने चैंपियन
Sun, 08 Jun 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:26 PM IST
सार
सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की इटली की जोड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब जीता तो वहीं पुरुष युगल में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी उम्र को धता बताते हुए चैंपियन बनी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की इटली की जोड़ी ने पहली बार फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब जीता तो वहीं पुरुष युगल में मार्सेल ग्रानोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी उम्र को धता बताते हुए चैंपियन बनी। पिछले साल की उपविजेता रही दूसरी वरीयता प्राप्त इरानी और पाओलिनी ने रविवार को अन्ना डैनिलिना और अलेक्जेंड्रा क्रुनिक को 6-4, 2-6, 6-1 से हराया।
इटली की इस जोड़ी ने पिछले साल इसी स्थल पर ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। यह इरानी का महिला युगल में छठा ग्रैंड स्लैम जबकि दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले रॉबर्टा विंची के साथ एक बेहद सफल जोड़ी बनाकर अमेरिकी ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत दर्ज की थी। इरानी के लिए यह फ्रेंच ओपन में इस साल का दूसरा खिताब है। उन्होंने इससे पहले एन्द्रा वावसोरी के साथ मिश्रित युगल खिताब भी जीता है। पाओलिनी एकल वर्ग की शानदार खिलाड़ी हैं। वह पिछले साल इस क्ले-कोर्ट ग्रैंड स्लैम में उपविजेता रहीं थी।