फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2024: Coco Gauff reaches semi-finals of French Open, defeats Ons Jabeur in quarter-finals

French Open 2024: कोको गॉफ फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, क्वार्टर फाइनल में ओन्स जेब्यूर को हराया

Tue, 04 Jun 2024 06:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 04 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

अमेरिकी ओपन के रूप में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली गॉफ ने आठवीं वरीय जेब्युर को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। अमेरिकी ओपन के बाद गॉफ ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के भी अंतिम चार में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
French Open 2024: Coco Gauff reaches semi-finals of French Open, defeats Ons Jabeur in quarter-finals
कोको गॉफ - फोटो : X @rolandgarros

विस्तार

अमेरिका की कोको गॉफ ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में ओन्स जेब्युर को हराकर लगातार तीसरी बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर में अमेरिकी ओपन के रूप में पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली गॉफ ने आठवीं वरीय जेब्युर को 4-6, 6-2, 6-3 से हराया। अमेरिकी ओपन के बाद गॉफ ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के भी अंतिम चार में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2022 की उप विजेता 20 साल की गॉफ को रोलां गैरो पर तीसरी वरीयता दी गई है। गॉफ की सेमीफाइनल में भिड़ंत शीर्ष वरीय ईगा स्वियातेक से हो सकती है जिन्होंने पेरिस में पिछले चार में से तीन खिताब जीत हैं। स्वियातेक ने ही 2022 में फाइनल में गॉफ को हराया था। स्वियातेक को मंगलवार को ही क्वार्टर फाइनल में 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed