फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2023 Mens Final Novak Djokovic vs Casper Ruud Score Updates match result

French Open: जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी, नडाल को पीछे छोड़ा; कैस्पर रूड का सपना टूटा

Sun, 11 Jun 2023 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Jun 2023 10:16 PM IST
सार

36 साल के जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया है। वह चार ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन-तीन बार जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी है। दूसरी ओर, हार के बाद कैस्पर रूड को अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
French Open 2023 Mens Final Novak Djokovic vs Casper Ruud Score Updates match result
नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और रोजर फेडरर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रेंच ओपन के फाइनल में सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को हरा दिया। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने चौथे नंबर के रूड को लगातार तीन सेटों में परास्त कर दिया। उन्होंने इस मुकाबले को 7-6 (7-1), 6-3, 7-5 से अपने नाम किया। सर्बियाई खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन जीतकर इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। जोकोविच के 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए। उन्होंने इस मामले में स्पेन के राफेर नडाल (22) को पीछे छोड़ दिया। स्विट्जरलैंड के संन्यास ले चुके महान खिलाड़ी रोजर फेडरर 20 बार चैंपियन बने थे।
विज्ञापन


36 साल के जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन अपने नाम किया है। वह चार ग्रैंड स्लैम कम से कम तीन-तीन बार जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी है। दूसरी ओर, हार के बाद कैस्पर रूड को अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए इंतजार करना होगा। वह दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारे हैं। इसके अलावा एक बार यूएस ओपन के फाइनल में भी परास्त हुए हैं।
विज्ञापन


जोकोविच को नडाल ने दी बधाई
जोकोविच की इस जीत पर नडाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''इस अद्भुत उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई नोवाक जोकोविच। 23 एक ऐसी संख्या है जिसके बारे में कुछ साल पहले सोचना असंभव था और आपने इसे कर दिखाया। अपने परिवार और टीम के साथ इसका आनंद लें।''
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
ग्रैंड स्लैम कब-कब जीते
ऑस्ट्रेलियन ओपन  2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023
फ्रेंच ओपन 2016, 2021, 2023
विम्बलडन ओपन 2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022
यूएस ओपन 2011, 2015, 2018



पहले सेट में हुई थी कड़ी टक्कर
रूड के बीच मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पहला सेट 81 मिनट तक चला। जोकोविच ने इसे टाईब्रेकर में 7-6 (7-1) से जीता। कैस्पर रूड एक समय 3-0 से आगे थे, लेकिन 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक ने अपने अनुभव का भरपूर फायदा उठाया और विश्व नंबर-4 खिलाड़ी को पहले सेट में हराया।

दूसरे सेट और तीसरे सेट में फिसले रूड
जोकोविच और रूड के बीच दूसरा सेट काफी आसान हुआ। इसमें कैस्पर रूड कुछ भी कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें आसानी से जोकोविच ने 6-3 से हरा दिया। ऐसा लग रहा था कि जोकोविच सेट को समाप्त करने की जल्दबाजी में हैं। उन्होंने रूड को बुरी तरह दूसरे सेट में परास्त किया। इसके बाद तीसरे सेट में रूड ने अपने खेल में कुछ सुधार तो किया, लेकिन वह मैच को चौथे सेट तक भेजने में नाकाम रहे। उन्होंने तीसरे सेट में कुछ देर के लिए बढ़त जरूर बनाई, लेकिन वह जोकोविच से पार नहीं पा सके और 7-5 से हार गए।

मैच देखने पहुंचे फुटबॉल के दिग्गज
जोकोविच और रूड के बीच फाइनल मुकाबले को देखने के लिए फुटबॉल के दिग्गज भी पहुंचे। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे स्टेडियम में नजर आए। वहीं, स्वीडन के दिग्गज फुटबॉल ज्लातन इब्राहिमोविच भी मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे हैं। दोनों खिलाड़ी क्लब स्तर पर फ्रांस में पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेल चुके हैं। एम्बाप्पे और इब्राहिमोविच ने एक-दूसरे हाथ मिलाया। इब्राहिमोविच ने हाल ही में फुटबॉल से संन्यास लिया है। इन दो खिलाड़ियों के अलावा फ्रांस के ओलिवर जिरूड भी नजर आए।
 


जोकोविच का फाइनल तक का सफर
  • पहले दौर में कोवासेविक को 6-3, 6-2, 7-6 से हराया।
  • दूसरे दौर में फुकसोविक्स को 7-6, 6-0, 6-3 से मात दी।
  • तीसरे दौर में फोकिना को 7-6, 7-6, 6-2 से पराजित किया।
  • चौथे दौर में वरिलास को 6-3, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
  • क्वार्टर फाइनल में खचानोव को 4-6, 7-6, 6-2, 6-4 से परास्त किया।
  • सेमीफाइनल में अल्कारेज को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया।
  • फाइनल में कैस्पर रूड को 7-6 (7-1), 6-3, 7-5 से हराया।

रुड का फाइनल तक का सफर
  • पहले दौर में यमेर को 6-4, 6-3, 6-2 से हराया।
  • दूसरे दौर में जेपिएरी को 6-3, 6-2, 4-6, 7-5 से मात दी।
  • तीसरे दौर में झांग को 4-6, 6-4, 6-1, 6-4 से पराजित किया।
  • चौथे दौर में जैरी को 7-6, 7-5, 7-5 से शिकस्त दी।
  • क्वार्टर फाइनल में रुने को 6-1, 6-2, 3-6, 6-3 से परास्त किया।
  • सेमीफाइनल में ज्वेरेव को 6-3, 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।
  • फाइनल में जोकोविच से 6-7 (1-7), 3-6, 5-7 से हारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed