फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2022: Roger Federer's coach Ivan Ljubicic makes special demand for 22 Grand Slam winner Rafael Nadal, Calls For French Open Centre Court To Be Renamed After Nadal

French Open 2022: फेडरर के कोच ने 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नडाल के लिए की खास मांग, जानकर हैरान रह जाएंगे

Mon, 06 Jun 2022 07:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

नडाल ने फ्रेंच ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच में ही रिटायर होने पर, नडाल को वॉकओवर मिला और वह फाइनल में पहुंच गए। 36 साल के नडाल अब फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
French Open 2022: Roger Federer's coach Ivan Ljubicic makes special demand for 22 Grand Slam winner Rafael Nadal, Calls For French Open Centre Court To Be Renamed After Nadal
राफेल नडाल और उनकी मूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोलैंड गैरोस के बेताज बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने रविवार को 22वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में कैस्पर रूड को हराया। इस तरह नडाल ने 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया। नडाल के लिए खास बात यह रही कि वह जब-जब इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं, तब-तब उन्होंने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


नडाल ग्रैंड स्लैम के मामले में अब स्विटजरलैंड के  दिग्गज रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच से दो-दो ग्रैंडस्लैम आगे निकल गए हैं। फेडरर और जोकोविच ने 20-20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। यह पहली बार है जब नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन एक ही साल के अंदर जीता है। 
विज्ञापन

ऑन कोर्ट नडाल और फेडरर के मुकाबले देखने लायक होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इन दोनों के बीच ऑफ द फील्ड दोस्ती भी उतनी ही गहरी है। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और कई मौके पर इसे जाहिर भी कर चुके हैं। रविवार को नडाल की जीत के बाद फेडरर के मौजूदा कोच और पूर्व टेनिस प्लेयर इवान लुबिचिच ने मांग की है कि रोलैंड गैरोस के फिलिप चार्टियर कोर्ट को नडाल के नाम पर कर देना चाहिए।

लुबिचिच ने ट्वीट कर लिखा- कई टेनिस खिलाड़ियों ने तो कुल मिलाकर 14 बार यह ग्रैंड स्लैम नहीं खेला होगा, जबकि नडाल ने इसे 14 बार जीत लिया है। उनकी कामयाबी का जिक्र करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं बचे हैं। मुझे नहीं लगता कि फिलिप को इससे कोई परेशानी होगी, अगर कोर्ट का नाम बदलकर राफेल नडाल के नाम पर कर दिया जाए तो। सिर्फ नडाल की मूर्ति से काम नहीं चलेगा। 

नडाल ने फ्रेंच ओपन 2022 के क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच में ही रिटायर होने पर, नडाल को वॉकओवर मिला और वह फाइनल में पहुंच गए। 36 साल के नडाल अब फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व खिलाड़ी आंद्रे गिमेनो को पीछे छोड़ा। गिमेनो ने 1972 में 34 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।

नडाल ने दो घंटे और 18 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में रूड को हराया। फ्रेंच ओपन में अब तक इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सिर्फ तीन मैच हारे हैं। वहीं, उन्होंने 112 मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed