{"_id":"0992d78e-edfe-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"four-indians-win-youth-boxing-gold-in-serbia","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ बॉक्सिंग में भारत ने जीते चार स्वर्ण समेत नौ पदक ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
यूथ बॉक्सिंग में भारत ने जीते चार स्वर्ण समेत नौ पदक
नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jul 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सर्बिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में ए. सिलमबरासन ने 52 किग्रा और मनीष सोलंकी ने 69 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते जबकि महिला वर्ग में चंदा उडनशिवे ने 51 किग्रा और राजेश कुमारी ने 48 किग्रा में सोने के तमगे अपने नाम किए।
विज्ञापन
पुरुषों में युवा वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रसाद ने 49 किग्रा और राष्ट्रीय चैंपियन नीरज पाराशर ने 64 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किए।
महिलाओं में मार्थम्मा सतीवदा ने 64 किग्रा, दीक्षा ने 91 किग्रा और पेमा छोटन ने 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।