फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Formula One so many good circuit

फार्मूला वन में एक से एक नायाब सर्किट

Wed, 17 Oct 2012 11:49 AM IST
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता Updated Wed, 17 Oct 2012 11:49 AM IST
विज्ञापन
Formula One so many good circuit
किसी भी फार्मूला वन रेस के सफल आयोजन में सर्किट की अहम भूमिका होती है। बेहतरीन सर्किट न सिर्फ रेस को रोमांचक बनाता है बल्कि ड्राइवरों में भी उत्साह पैदा करता है। आज नई तकनीक के साथ सर्किट का निर्माण होता है जिससे ड्राइवरों को स्पीड में किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। चीन का शंघाई सर्किट दुनिया का सबसे महंगा एफ-1 सर्किट है।
विज्ञापन


सबसे लंबा सर्किट, पैस्कारा ग्रांप्री (इटली)
एफ-1 के इतिहास का सबसे लंबा सर्किट अभी तक इटली का पैस्कार ग्रांप्री सर्किट रहा। 18 अगस्त 1957 में यहां पहली रेस आयोजित हुई जिसमें करीब दो लाख दर्शक मौजूद थे। इस सर्किट के लैप की लंबाई 25.8 किमी थी। कुल 18 लैप्स में हुई इस रेस में ड्राइवरों ने 464.4 किमी की दूरी तय की। इस रेस को ब्रिटेन के स्टिलिंग मोस ने जीता था।
विज्ञापन


सबसे पुराना सर्किट, इंडियानापोलिस (अमेरिका)
1908 में मोटर रेस के लिए बना अमेरिका का इंडियानापोलिस सर्किट दुनिया का सबसे पुराना सर्किट है। पत्थर और तारकोल से बने इस सर्किट के निर्माण में कुल 75 हजार डॉलर का खर्चे आया था। 1950 में यहां पहली बार और कुल 41 बार यहां एफ-1 रेस का आयोजन किया गया। सर्वाधिक पांच बार जर्मनी के माइकल शूमाकर यहां चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगाज को तैयार ऑस्टिन सर्किट (अमेरिका)
अमेरिका का ऑस्टिन सर्किट पहली बार एफ-1 की मेजबानी को तैयार है। इस सीजन की 19वीं रेस 18 नवंबर को यहां आयोजित होगी। यह दुनिया का कुल 69वां सर्किट होगा।
लैप लंबाई : 5.500 किमी
कुल लैप्स : 56
कुल दूरी : 308.896 किमी

शंघाई सबसे महंगा सर्किट
चीन का शंघाई सर्किट सबसे महंगा एफ-1 सर्किट है जिसके निर्माण में करीब 450 मिलियन डॉलर का खर्चे आया था। 2004 में पहली बार यहां एफ-1 का आयोजन हुआ और इस सर्किट का लैप 5.451 किमी लंबा है। इस सर्किट का डिजाइन जर्मन इंजीनियर हर्मन टिल्के ने तैयार किया।


भविष्य के प्रस्तावित सर्किट
1) पोस्ट इंपीरियल स्ट्रीट सर्किट (न्यू जर्सी, अमेरिका)
2013 : अमेरिका ग्रांप्री
लैप लंबाई : 5.101 किमी

2) सोच्ची ओलंपिक पार्क सर्किट (सोच्ची, रूस)
2014 : रशियन ग्रांप्री
लैप लंबाई : 5.872

भारत को दी बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ने पहचान
भारत को एफ-1 के मानचित्र में पहचान दिलाने का कारनामा ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ने किया। 400 मिलियन डॉलर में निर्मित इस सर्किट की लंबाई 5.125 किमी है जबकि रेस की कुल दूरी 307.249 किमी है। इस सर्किट को भी जर्मन इंजीनियर हर्मन टिल्के ने तैयार किया था। एक लाख दर्शकों वाले इस सर्किट में पहली एफ-1 रेस का आयोजन अक्तूबर 2011 में हुआ था। जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल यहां चैंपियन बने थे।

इस सीजन यहां हुई रेस
1) अल्बर्ट पार्क (आस्ट्रेलिया)
लैप लंबाई : 5.303 किमी
कुल लैप्स : 58
कुल दूरी : 307.474 किमी

2) सेपांग (मलयेशिया)
लैप लंबाई : 5.453
कुल लैप्स : 56
कुल दूरी : 310.408

3) शंघाई इंटरनेशनल (चीन)
लैप लंबाई : 5.451
कुल लैप्स : 56
कुल दूरी : 305.066

4) साखिर, मनामा (बहरीन)
लैप लंबाई : 5.412किमी
कुल लैप्स : 57
कुल दूरी : 308.238 किमी

5) सर्किट डी काटालून्या (स्पेन)
लैप लंबाई : 4.655
कुल लैप्स : 66
कुल दूरी : 307.104 किमी

6) मोनाको, मोंटो-कार्रलो
लैप लंबाई : 3.340 किमी
कुल लैप्स : 78
कुल दूरी : 260.520 किमी

7) गिलेस विलेनयूवे (कनाडा)
लैप लंबाई : 4.361 किमी
कुल लैप्स : 70
कुल दूरी :305.270किमी

8) वेलेनिका (स्पेन)
लैप लंबाई : 3.340 किमी
कुल लैप्स : 57
कुल दूरी :308.883 किमी

9) सिल्वरस्टोन (ब्रिटेन)
लैप लंबाई : 5.891
कुल लैप्स : 52
कुल दूरी : 306.227 किमी

10) हॉकेनहिमिरिंग (जर्मनी)
लैप लंबाई : 4.574 किमी
कुल लैप्स : 67
कुल दूरी : 306.458 किमी

11) हंगररोरिंग (हंगरी)
लैप लंबाई : 4.381 किमी
कुल लैप्स : 70
कुल दूरी : 306.630 किमी

12) स्पा फ्रेंनकोरचैंप्स (बेलिज्यम)
लैप लंबाई : 7.004 किमी
कुल लैप्स : 44
कुल दूरी : 308.052 किमी

13) मोंजा (इटली)
लैप लंबाई : 5.793 किमी
कुल लैप्स : 53
कुल दूरी : 306.720 किमी

14) सिंगापुर
लैप लंबाई : 5.073 किमी
कुल लैप्स : 61
कुल दूरी : 309.316 किमी

15) सुजूका (जापान)
लैप लंबाई : 5.807 किमी
कुल लैप्स : 53
कुल दूरी : 307.471 किमी

16) योंनगम (कोरिया)
लैप लंबाई : 5.615 किमी
कुल लैप्स : 55
कुल दूरी : 309.155 किमी

17) बुद्ध इंटरनेशनल (भारत)
लैप लंबाई : 5.125 किमी
कुल लैप्स : 60
कुल दूरी : 308.88 किमी

18) यस मरिना (अबु धाबी)
लैप लंबाई : 5.554
कुल लैप्स : 55
कुल दूरी : 305.355 किमी

19) ऑस्टिन (अमेरिका)
लैप लंबाई : 5.500 किमी
कुल लैप्स : 56
कुल दूरी : 308.896 किमी

20) साओ पाउलो (ब्राजील)
लैप लंबाई : 4.309 किमी
कुल लैप्स : 71
कुल दूरी : 305.909 किमी

2012: में सर्वाधिक 20 सर्किट में एफ-1 ग्रांप्री आयोजित हो रही है।
62: बार सर्वाधिक इटली के ऑटोड्रोमा नाजियोनाले मोंजा सर्किट में रेस हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed