फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   formula one race will be in excellent arrangements

फॉर्मूला-वन रेस के दौरान रहेगी शानदार व्यवस्था

Fri, 14 Sep 2012 04:48 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Sep 2012 04:48 PM IST
विज्ञापन
formula one race will be in excellent arrangements
यूपी की शान बन चुकी फॉर्मूला-वन रेस के दौरान इस बार पहले ज्यादा बेहतर व्यवस्था रखने की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा में अगले माह होने वाली इस स्पोर्टस इवेंट के दौरान सुरक्षा, परिवहन व यातायात के लिहाज से अफसरों से विशेष तैयारियां रखने को कहा है। बुद्घ इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री 26 से 28 अक्टूबर तक होगी।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास आयुक्त (आईडीसी) अनिल कुमार गुप्ता ने गुरुवार क ो यहां संबंधित अफसरों की बैठक बुला कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की। गुप्ता ने कहा कि फॉर्मूला -वन रेस देश का बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है। इसे देखने के लिए भारी तादाद देशी-विदेशी दर्शक यूपी आएंगे। सुरक्षा, चिकित्सा सेवा व सुगम यातायात का ऐसा इंतजाम हो जिससे उनको यादगार व अच्छा अनुभव हो सके। उन्होंने आयोजन समिति के अफसरों से कहा कि वे नोएडा-ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से तालमेल कर ऐसी व्यवस्था करें, जिससे आने-जाने वाले वाहनों के कारण जाम न लग सके।
विज्ञापन


आईडीसी ने कहा कि अब यमुना एक्सप्रेस-वे भी चालू हो गया है। ऐसे में भारी तादाद में वाहन आएंगे। रेस के खत्म हो जाने के बाद लौटने वाले वाहनों को आसानी से रास्ता मिल सके, इसके लिए इवेंट आधारित विशेष कदम उठाए जाएं। बैठक में औद्योगिक सचिव संजय प्रसाद, विशेष सचिव कौशल राज शर्मा, अपर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था बीपी सिंह, डीएम गौतमबुद्घनगर एमकेएस सुंदरम व अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो जेपी समूह ने देश का पहला व आधुनिकतम फॉर्मूला-वन रेस का 5.125 किमी लंबा ट्रैक तैयार कराया है। पिछले साल देश में पहली बार फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री का आयोजन इसी रेस-ट्रैक पर किया गया। इस रेस में एक कार को साठ चक्कर लगाने पड़ते हैं। पिछले साल इस प्रतियोगिता में सेबेस्टियन वेटेल विजेता बने थे। दर्शकों के आने-जाने के होंगे बेहतर इंतजाम नोएडा के सीईओ रमा रमण ने बताया कि इस वर्ष नोएडा अथॉरिटी नॉलेज पार्क के पास पार्क एण्ड राइड सुविधा के लिए अतिरिक्त जमीन देगी, जिससे इसकी क्षमता चार हजार से बढ़कर दस हजार हो जाएगी।


इस सुविधा के तहत दर्शक अपने वाहन पार्किंग में रखते हैं वहां से उन्हें रेस सर्किट तक ले जाने के लिए बसों का प्रबंध होता है। इस बार बुद्घ इन्टरनेशनल सर्किट से आवागमन के नॉलेज पार्क तथा नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से बसों की संख्या सौ से बढ़ाकर दो सौ कर दी जाएगी। इसी तरह दिल्ली के कुछ स्थानों से भी दर्शकों के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए सर्कि ट को चार ब्लाक में बांटा गया है। इसका ब्यौरा टिकट व पैम्फलेट पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed