फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   former swimmer karmakar wins two golds at asian para cycling championships

प्रशांत कर्माकर ने साइकिलिंग में जीते दो गोल्ड

Wed, 06 Mar 2013 12:07 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
former swimmer karmakar wins two golds at asian para cycling championships

कॉमनवेल्थ और एशियाई पैरा खेलों में तैराकी में पदक जीत चुके प्रशांत कर्माकर ने मंगलवार को पहली बार साइकिलिंग में हाथ आजमाया। एशियाई पैरा साइकिलिंग में अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस विकलांग एथलीट ने एमसी-5 कैटेगरी में 10 किलोमीटर टाइम ट्रायल व 40 किलोमीटर रोड रेस में स्वर्ण जीते।

विज्ञापन


अपने इस प्रदर्शन पर प्रशांत खुद हैरान हैं। उनका कहना है कि उन्हें खुद उम्मीद नहीं थी कि वह रेस पूरी भी कर पाएंगे या नहीं। तीन माह पहले साइकिलिंग शुरू करने वाले प्रशांत ने एकमात्र लक्ष्य रेस पूरा करने का रखा था। लेकिन रेस पूरी कर गोल्ड जीतने के बाद उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें साइकिल उपलब्ध नहीं कराई होती तो वह इस चैंपियनशिप में कुछ खास नहीं कर पाते। उन्होंने दोनों ही रेसों में सचिन वर्मा को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएफआई के सेक्रेटरी जनरल ओंकार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से ईरान को वीजा जारी कर दिया गया है। लेकिन इसमें काफी देर हो गई है अभी यह तय नहीं हो पाया है कि ईरान अपनी टीम लेकर इस चैंपियनशिप में आ रहा है या नहीं। कुछ यही हाल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ भी है। इन दोनों देशों को तो अभी तक वीजा भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed