फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former Indian coach Igor Stimac says The sooner Kalyan Chaubey leaves the better it is for Indian football

Football : कोच पद से बर्खास्त होने के बाद स्टिमक ने एआईएफएफ अध्यक्ष पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात

Fri, 21 Jun 2024 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Jun 2024 05:31 PM IST
सार

स्टिमक को मार्च 2019 में स्टीफन कांस्टेनटाइन के बाद टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इस महीने की शुरुआत में विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के आखिरी मैच में कतर के खिलाफ भारत की हार के कुछ दिनों बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन
Former Indian coach Igor Stimac says The sooner Kalyan Chaubey leaves the better it is for Indian football
इगोर स्टिमक - फोटो : @IndianFootball

विस्तार

भारतीय फुटबॉल में सबकुछ सही नहीं होता दिखाई दे रहा है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने हाल ही में टीम के कोच इगोर स्टिमक को बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद स्टिमक और एआईएफएफ के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। अब स्टिमक ने महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वह जितनी जल्दी पद छोड़ेंगे, देश में फुटबॉल के भविष्य के लिए उतना ही बेहतर होगा। 
विज्ञापन

पहली बार कोच पद से किया गया बर्खास्त
स्टिमक को मार्च 2019 में स्टीफन कांस्टेनटाइन के बाद टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। इस महीने की शुरुआत में विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के आखिरी मैच में कतर के खिलाफ भारत की हार के कुछ दिनों बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया। स्टिमक 1998 फीफा विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली क्रोएशिया टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने करियर में पहली बार कोच के पद से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल उनकी देख-रेख में इस देश में बिल्कुल नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिमक ने मुकदमा दायर करने की दी थी धमकी
फीफा विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में टीम के पहुंचने में विफलता के बाद स्टिमक को सोमवार को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके एक दिन बाद क्रोएशिया के इस पूर्व खिलाड़ी ने धमकी दी कि अगर 10 दिनों में उनके बकाये का भुगतान नहीं किया गया तो वह एआईएफएफ के खिलाफ फीफा पंचाट (ट्रिब्यूनल) में मुकदमा दायर करेगा।
विज्ञापन

स्टिमक ने चौबे को ठहराया दोषी
स्टिमक ने कहा कि भारतीय फुटबॉल ‘कैद’ है और उन्होंने खेल को प्रभावित करने वाली अधिकांश समस्याओं के लिए चौबे को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान झूठ और अधूरे वादों से तंग आ चुके थे। स्टिमक ने कहा,  कल्याण चौबे जितनी जल्दी एआईएफएफ छोड़ेंगे, भारतीय फुटबॉल के लिए उतना ही अच्छा होगा। फुटबॉल दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन भारत एकमात्र ऐसी जगह है जहां फुटबॉल आगे नहीं बढ़ रहा है। मेरे करियर में मुझे अब तक बर्खास्त नहीं किया गया था। यह पहला मौका है और यह गलत था। मैंने एआईएफएफ को अपने जवाब में इसका जिक्र किया है। पर्याप्त समर्थन के बिना मेरे लिए अपना काम जारी रखना असंभव था, मैं झूठ, अधूरे वादों और ऐसे लोगों से घिरा हुआ था जो केवल अपने हितों के बारे में सोच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed