{"_id":"615303cd8ebc3e09e4119586","slug":"former-india-footballer-bhaichung-bhutia-says-neeraj-chopra-should-get-dhyan-chand-khel-ratna-award-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेल रत्न: पूर्व दिग्गज फुटबॉलर ने कहा- नीरज को मिल सकता है पुरस्कार, ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में दिलाया था स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
खेल रत्न: पूर्व दिग्गज फुटबॉलर ने कहा- नीरज को मिल सकता है पुरस्कार, ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में दिलाया था स्वर्ण पदक
Tue, 28 Sep 2021 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:33 PM IST
सार
भूटिया ने कहा कि इस बार समिति के सामने कठिन चुनौती है, क्योंकि कई खिलाड़ी हैं जो खेल रत्न पुरस्कार के योग्य हैं। इस बार हमारे पास कई पदकवीर हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय खेल समिति का हिस्सा रहे भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया ने मंगलवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस साल खेल रत्न पुरस्कार के हकदार हैं। नीरज चोपड़ा ने इस साल ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंकने के बाद भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
इस बार समिति के सामने कठिन चुनौती
भूटिया ने कहा कि इस बार समिति के सामने कठिन चुनौती है, क्योंकि कई खिलाड़ी हैं जो खेल रत्न पुरस्कार के योग्य हैं। इस बार हमारे पास कई पदकवीर हैं। हालांकि, मेरी राय में ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को मिलेगा, क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया था।

एसएआई की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) की 55वीं शासी निकाय बैठक के बारे में बात करते हुए भूटिया ने कहा- यह एक बहुत अच्छी बैठक थी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को खेल के बारे में अच्छी जानकारी है। हमने बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की। आगे हम इस बात पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे कि कैसे देश में एक खेल संस्कृति विकसित किया जाए।

छोटे-छोटे जगहों से प्रतिभाओं को खोजा जाएगा
भूटिया ने कहा कि बैठक में जमीनी स्तर पर अधिक कोच विकसित करने पर चर्चा की गई। हमें अपने मैदानों की देखभाल और प्रबंधन खुद ही करना है, क्योंकि मैदान कई खिलाड़ी पैदा करते हैं। हमें यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम और अधिक अधिकारी नियुक्त करें जो देश के छोटे-छोटे स्थानों से प्रतिभाओं को खोज कर निकाले।

फुटबॉल की हालत सुधरने में अभी थोड़ा वक्त
भारतीय फुटबॉल के बारे में पूछे जाने पर भूटिया ने कहा, "दीर्घकालिक योजना होनी चाहिए। हम पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसमें थोड़ा और समय लगेगा।