{"_id":"5c0af072bdec22416175abb6","slug":"young-afghan-lionel-messi-fan-threatened-by-criminals-and-taliban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी के नन्हे अफगान फैन को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िए आखिर क्या है मामला?","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी के नन्हे अफगान फैन को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़िए आखिर क्या है मामला?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
दिग्गज अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनल मेसी के नन्हे अफगान प्रशंसक मुर्तजा को आपराधिक गिरोह और तालिबान की ओर से जान से मारने और अपहरण की धमकियां मिल रही हैं। शफीका
विज्ञापन
अहमादी ने शुक्रवार को कहा कि अपराधियों ने उनके सात साल के बेटे मुर्तजा का अपहरण करने और जाने से मारने की धमकी दी है।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट सनसनी बनने के बाद से ही मुर्तजा स्कूल नहीं जा पा रहा है। यही नहीं वह कड़ाके की सर्दी में भी एक टूटे फुटे कमरे में रहने को विवश है। ठंड और यहां का नरकीय जीवन मुर्तजा को बीमार कर रहा है।
विज्ञापन
दो साल पहले आया था सुर्खियों में
मुर्तजा की दो साल पहले (2016) मेसी की प्लास्टिक की दस नंबर की जर्सी पहनकर फुटबॉल खेलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस फोटो ने इतनी सुर्खियां बटोरी की खुद मेसी ने पिछले साल दिसंबर में इस नन्हे प्रशंसक से न सिर्फ मिले बल्कि उन्हें अपनी एक जर्सी भी भेंट की थी।
विज्ञापन
मुझे अपने साथ ले जाओ
मुर्तजा ने मेसी को संदेश में कहा है कि मुझे अपने साथ ले जाइए। मैं यहां फुटबॉल भी नहीं खेल सकता। यहां सिर्फ बंदूकों और धमाकों की आवाजें हैं।