फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Woman reporter robbed during FIFA World Cup 2022, shocked to hear police's reply

FIFA WC 2022: फीफा विश्व कप के दौरान महिला रिपोर्टर से लूट, पुलिस का जवाब सुन रह गई हैरान

Mon, 21 Nov 2022 06:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 06:54 PM IST
सार

महिला रिपोर्टर के साथ फीफा विश्व कप के पहले दिन ही लूट हो गई। जब वह महिला पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने पहुंची तो पुलिस ने कहा कि हर जगह कैमरे लगे हुए हैं और चोर जल्द ही पकड़ा जाएगा, लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मी ने जो कहा वह हैरान करने वाला था। 
 

विज्ञापन
Woman reporter robbed during FIFA World Cup 2022, shocked to hear police's reply
फीफा विश्व कप में लूट का शिकार होने वाली महिला रिपोर्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप की मेजबानी को लेकर कतर लगातार चर्चा में बना हुआ है। यहां के नियम कानून से लेकर संस्कृति तक सब कुछ चर्चा का विषय है। कतर में फैंस के लिए शराब पीने से लेकर छोटे कपड़े पहनने, समलैंगिक लोगों और गैर शादी शुदा जोड़ों के लिए अगल गाइडलाइन जारी की गई है। इस बीच एक महिला रिपोर्टर के साथ लूट की घटना ने यहां की पुलिस के काम करने के अलग तरीके को भी सभी के सामने रखा है। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना की महिला रिपोर्टर फीफा विश्व कप के पहले दिन ही लूट का शिकार हो गई। इसके बाव पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में बताय। इसके जवाब में पुलिसकर्मी ने कहा कि पूरे शहर में सुरक्षा के लिहाज से कैमरे लगे हुए हैं और जल्द ही पुलिस लुटेरे की पहचान कर उसे पकड़ लेगी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने जो कहा वह सुनकर महिला हैरान रह गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने महिला से पूछा कि जब वह पकड़ा जाता है तो आप उसे क्या सजा देना चाहेंगी। यह सवाल अर्जेंटीना की महिला के लिए काफी चौकाने वाला था। क्योंकि, दुनिया के अधिकतर देशों में चोरी और लूट जैसे अपराध के लिए तय सजा होती है, लेकिन कतर में पुलिसकर्मी पीड़ित महिला से ही अपराधी की सजा तय करने की बात कह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया "मैं पुलिस स्टेशन गई और तभी सांस्कृतिक अंतर सामने आया। पुलिसवाले ने मुझसे कहा: 'हमारे पास हर जगह हाई-टेक कैमरे हैं और हम चेहरे की पहचान के साथ उसे (चोर) का पता लगाने लेंगे। जब हम उसे ढूंढ लेते हैं तो आप क्या चाहती हैं कि सिस्टम उनके साथ क्या करे?" 



उन्होंने कहा, "आप क्या न्याय चाहती हैं? हम उसे क्या सजा दें? क्या आप चाहती हैं कि उसे पांच साल जेल की सजा मिले?  या आप चाहती हैं कि उसे बाहर भेज दिया जाए?"

फीफा विश्व कप में इससे पहले डेनमार्क के पत्रकार को कुछ लोगों ने वीडियो बनाने से रोक दिया था। हालांकि, बाद में कतर ने इस मामले में माफी भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed