फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   WC Qualifier: Argentina defeated Peru in the Football World Cup Qualifier, Messi scored two goals

WC Qualifier: फुटबाल विश्वकप क्वालिफायर के मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेरू को हराया, मेसी ने दागे दो गोल

Thu, 19 Oct 2023 12:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेवीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेवीडियो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 12:18 AM IST
सार

मेसी ने 32वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके अर्जेंटीना का मैच में खाता खोला। एंजो फर्नांडीज ने निको गोंजालेज को गेंद पास की और उन्होंने गेंद मेसी की तरफ आगे बढ़ा दी। फिर मेसी ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की।

विज्ञापन
WC Qualifier: Argentina defeated Peru in the Football World Cup Qualifier, Messi scored two goals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वकप विजेता कप्तान लियोनल मेसी के दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने फुटबाल विश्वकप क्वालिफायर के मुकाबले में पेरू को 2-0 से हराया। मेसी टीम के लिए यह पूरा मुकाबला खेले। 36 साल के मेसी मांसपेशियों में दर्द के कारण अपने क्लब इंटर मियामी के साथ कई मैचों से बाहर रहने के बाद फिट होकर लौटे हैं। मौजूदा विजेता टीम अर्जेंटीना को मैच को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


मेसी ने 32वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके अर्जेंटीना का मैच में खाता खोला। एंजो फर्नांडीज ने निको गोंजालेज को गेंद पास की और उन्होंने गेंद मेसी की तरफ आगे बढ़ा दी। फिर मेसी ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाने में कोई गलती नहीं की। फिर इसके 10 मिनट बाद ही मेसी ने एक और गोल करके टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। एंजो के पास पर मेसी यह गोल करने में सफल रहे। पहले हाफ में अर्जेंटीना 2-0 से आगे रहा। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में मेसी के गोल को वीडियो रिव्यू के माध्यम से ऑफ साइड करार देकर अमान्य घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पेरू और अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने मैच के बाद मेसी से मिलने के लिए मैदान में जाने की कोशिश की। विश्वकप जीतने के बाद से अर्जेंटीना की यह लगातार आठवीं जीत है। पिछले गुरुवार को मेसी पराग्वे के खिलाफ 1-0 की जीत में लगभग आधा मैच ही खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा अच्छा ग्रुप है और ड्रेसिंग रूम में माहौल शानदार है। हमें एक साथ खेलने में अच्छा लग रहा है। विश्वकप जीतने के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम एकजुट है। मुझे उम्मीद है कि हम इस लय को आगे भी जारी रखेंगे। - लियोनल मेसी, कप्तान, अर्जेंटीना


वेनेजुएला ने चिली को हराया
वेनेजुएला ने चिली को 3-0 से हराया। वेनेजुएला के लिए येफसर्न सोतेलडो (45+1वें मिनट), जोंस सॉलोमन रोंडोन (72वें मिनट), डार्विन (79वें मिनट) ने गोल दागे। चिली के मार्सेनीलो को 59वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। इससे पहले वेनेजुएला ने ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। वहीं, पराग्वे ने बोलिविया को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed