फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Wayne Rooney retires from playing to take up Derby management role: club

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले वेन रूनी ने फुटबॉल को कहा अलविदा, बने मैनेजर 

Fri, 15 Jan 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 15 Jan 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Wayne Rooney retires from playing to take up Derby management role: club
वेन रूनी

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। अब वह खेलते नहीं दिखेंगे। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। क्लब ने कहा कि रूनी डर्बी प्रबंधन की भूमिका निभाने के लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि 35 वर्षीय रूनी 2019 से डर्बी काउंटी फुटबॉल क्लब के सहायक कोच थे। वह खेल के साथ साथ क्लब की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब वह खेल से किनारा कर पूर्ण रूप से क्लब प्रबंधन का काम देखेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वेन रूनी ने इंग्लैंड के लिए 53 गोल दागे
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड वेन रूनी के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच भी खेले हैं। रूनी ने 119 मैच में 53 गोल दागे हैं। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 3 वर्ल्ड कप भी खेले। उन्होंने अपने क्लब करियर का लंबा हिस्सा मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताया। रूनी ने क्लब के लिए कुल 393 मैच खेले। वह 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले अमेरिकी क्लब में शामिल हुए थे। बीबीसी के मुताबिक, 33 वर्षीय रूनी ने नवंबर 2016 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed