फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   VIDEO: Ronaldo's Free-Kick Falls Flat While Lionel Messi Steals the Show With Stunning Strike Against Jordan

VIDEO: एकतरफ रोनाल्डो की फ्री-किक रही बेअसर, वहीं मेसी ने बॉक्स के बाहर से गोल कर किस तरह लूटी महफिल? देखें

Sun, 28 Jun 2026 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फ्री-किक की तुलना चर्चा का विषय बन गई है। जहां मेसी ने जॉर्डन के खिलाफ शानदार फ्री-किक से गोल कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, वहीं कोलंबिया के खिलाफ रोनाल्डो की फ्री-किक गोलकीपर के लिए आसान साबित हुई। दोनों दिग्गजों के प्रदर्शन ने एक बार फिर फुटबॉल प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन
VIDEO: Ronaldo's Free-Kick Falls Flat While Lionel Messi Steals the Show With Stunning Strike Against Jordan
मेसी - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 में लियोनल मेसी का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अर्जेंटीना के कप्तान ने जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप जे के आखिरी मुकाबले में दूसरे हाफ में बेंच से उतरने के बाद शानदार फ्री-किक गोल दागकर अपनी टीम की 3-1 की जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


मेसी 60वें मिनट में मैदान पर उतरे और 80वें मिनट में बॉक्स के बाहर मिली फ्री-किक को बेहद शानदार अंदाज में निचले कोने में पहुंचा दिया। जॉर्डन के गोलकीपर यजीद अबुलैला गेंद की दिशा तक नहीं भांप सके और गेंद सीधे गोलपोस्ट में समा गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विश्व कप में बनाया नया इतिहास
इस गोल के साथ मेसी ने विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 19 तक पहुंचा दी। इतना ही नहीं, वह फीफा विश्व कप के इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। मेसी अब तक टूर्नामेंट में छह गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक, ऑस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल और अब जॉर्डन के खिलाफ फ्री-किक ने उनकी शानदार फॉर्म को साबित किया है।

रोनाल्डो की फ्री-किक फिर रही फीकी
दूसरी ओर, पुर्तगाल और कोलंबिया के मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी फ्री-किक का सुनहरा मौका मिला। लगभग 28 गज की दूरी से मिले इस अवसर पर गेंद के पास ब्रूनो फर्नांडीस और वितिन्या भी मौजूद थे, लेकिन शॉट रोनाल्डो ने लिया। हालांकि, उनके प्रयास में न ताकत थी, न स्विंग और न ही वह सटीकता, जिसके लिए वह कभी मशहूर थे। गेंद सीधे गोलकीपर के हाथों में चली गई और पुर्तगाल को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

नॉकआउट में अर्जेंटीना की नजर
अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण के तीनों मुकाबले जीतकर पूरे नौ अंक हासिल किए। अब टीम राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे से भिड़ेगी। मेसी की शानदार फॉर्म को देखते हुए अर्जेंटीना एक बार फिर खिताब के सबसे बड़े दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed