{"_id":"5d6d4b118ebc3e016308d85e","slug":"van-dijk-ronaldo-and-messi-shortlisted-for-fifa-best-player-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी और रोनाल्डो के साथ डाइक भी फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर की दौड़ में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी और रोनाल्डो के साथ डाइक भी फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर की दौड़ में
Mon, 02 Sep 2019 10:32 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
वर्जिल वेन डाइक दिग्गज लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
नीदरलैंड के डिफेंडर वर्जिल वेन डाइक दिग्गज लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की दौड़ में बने हुए हैं। दस खिलाड़ियों में से अब यह तीन ही दौड़ में हैं। अर्जेंटीना के मेसी और पुर्तगाल के रोनाल्डो पांच-पांच बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले पहली यह पुरस्कार जीतने वाले क्रोएशिया के लुका मोदरिच बाहर हो गए। पुरस्कारों की घोषणा 23 सितंबर को की जाएगी। इंग्लिश क्लब लिवरपूल को चैंपियंस लीग का खिताब दिलाने वाले डाइक ने पिछले हफ्ते ही मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर 2019 यूएफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था। वह यह अवॉर्ड को जीतने वाले पहले डिफेंडर हैं। मेसी और रोनाल्डो ने पिछले आठ में से पांच बार इस पुरस्कार को जीता था।
विज्ञापन