{"_id":"6414a3efe7a5c28ebc08c92c","slug":"uefa-champions-league-draw-real-madrid-face-chelsea-in-quarters-manchester-city-to-meet-bayern-munich-2023-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions League: अंतिम-आठ में रियल मैड्रिड की टक्कर चेल्सी से, सिटी के सामने म्यूनिख, UEFA ने निकाला ड्रॉ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Champions League: अंतिम-आठ में रियल मैड्रिड की टक्कर चेल्सी से, सिटी के सामने म्यूनिख, UEFA ने निकाला ड्रॉ
Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:01 PM IST
सार
रियल मैड्रिड के मौजूदा कोच कार्लो एंसेलोटी अपने करियर में चेल्सी के भी कोच रह चुके हैं। क्वार्टर फाइनल में पहले चरण के मुकाबले 11-12 अप्रैल को होंगे, जबकि दूसरे चरण के मैच 18-19 अप्रैल को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड का सामना चेल्सी से होगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
14 बार का विजेता स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड का सामना क्वार्टर फाइनल में इंग्लिश क्लब चेल्सी से होगा। यूएफा ने चैंपियंस लीग का शुक्रवार को ड्रॉ निकाला। पिछले साल भी इस लीग के क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। जब रियल मैड्रिड ने 5-4 के कुल स्कोर से मुकाबला जीतकर चेल्सी को लीग से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
रियल मैड्रिड के मौजूदा कोच कार्लो एंसेलोटी अपने करियर में चेल्सी के भी कोच रह चुके हैं। क्वार्टर फाइनल में पहले चरण के मुकाबले 11-12 अप्रैल को होंगे, जबकि दूसरे चरण के मैच 18-19 अप्रैल को खेले जाएंगे। कोच पेप गार्डिओला की टीम मैनचेस्टर सिटी का सामना अंतिम-आठ में बायर्न म्यूनिख से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी-म्यूनिख के मैच का विजेता सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड-चेल्सी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम के साथ खेलेगा। इटली के क्लबों में एसी मिलान की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में नेपोली से होगी। वहीं, इंटर मिलान का सामना बेनफिका से होगा। इंटर 12 साल में पहली बार लीग के क्वार्टर फाइनल में खेल रहा है, जबकि मिलान ने 11 साल का इंतजार खत्म किया। सेमीफाइनल में पहले चरण के मुकाबले 9-17 मई को होंगे।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले- पहला चरण (11-12 अप्रैल), दूसरा चरण (18-19 अप्रैल):
सेमीफाइनल में ये बनेंगे समीकरण- पहला चरण (9-10 मई) और दूसरा चरण (16-17 मई) :
- रियल मैड्रिड vs चेल्सी
- बेनफिका vs इंटर मिलान
- मैनचेस्टर सिटी vs बायर्न म्यूनिख
- एसी मिलान vs नेपोली
सेमीफाइनल में ये बनेंगे समीकरण- पहला चरण (9-10 मई) और दूसरा चरण (16-17 मई) :
- एसी मिलान-नेपोली में से जीतने वाली टीम बेनफिका-इंटर मिलान के विजेता से भिड़ेगी।
- रियल मैड्रिड-चेल्सी में से जीतने वाली टीम मैनचेस्टर सिटी-बायर्न म्यूनिख के विजेता से भिड़ेगी।
