फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   turkish women cup: indian football teal lose agaisnt uzbekistan by 0-1

तुर्किश महिला कप: उज्बेकिस्तान से हारा भारत, 0-1 से मिली शिकस्त

Wed, 27 Feb 2019 07:23 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
turkish women cup: indian football teal lose agaisnt uzbekistan by 0-1
india vs uzbekistan

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद बुधवार को तुर्की के अलान्या में तुर्किश महिला कप के अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल उज्बेकिस्तान की बुरहानोवा मलिका ने चौथे मिनट के किया जिसके बाद भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान बराबरी का गोल दागने के लिए जूझती रही। उज्बेकिस्तान की टीम के स्ट्राइकरों ने भारत की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और गोलकीपर अदिति चौहान की अगुआई में भारतीय डिफेंस को उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पहले हाफ में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया। डेंगमेई ग्रेस ने लंबी दूरी से कुछ प्रयास किए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली। डिफेंडर दालिमा छिब्बर और स्वीटी देवी ने भी कुछ अच्छे बचाव करके विरोधी टीम को दूसरा गोल करने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को मैच खत्म होने से छह मिनट पहले बराबरी का गोल दागने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन स्ट्राइर अंजू तमांग पेनल्टी क्षेत्र के अंदर से सटीक शाट मारने से चूक गई। दालिमा भी इसके बाद करीब से गोल करने से चूक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed