फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा वर्ल्ड कप में इन 5 टीमों पर टिकी होंगी फैंस की निगाहें, मानी जा रही खिताब की प्रबल दावेदार

Thu, 07 Jun 2018 08:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 07 Jun 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
Top 5 favourites to win the FIFA World Cup 2018

14 जून से फुटबॉल का महासंग्राम शुरू हो जाएगा। सभी टीमें इस सुनहरी ट्रॉफी को पाने का सपना लिए मैदान पर जी-जान लगा देंगी। रूस में होने वाले इस फुटबॉल विश्वकप से पहले वैसे तो किसी भी टीम की जीत का दावा नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके इस आर्टिकल में हमने टीमों के पिछले प्रदर्शन, कंपोजिशन और लाइनअप के आधार पर 5 टीमों को टूर्नामेंट फेवरेट माना हैं, डालिए एक नजर

अर्जेंटीना

Top 5 favourites to win the FIFA World Cup 2018

अर्जेंटीना के लिए विश्वकप नहीं जीत पाने की कसक लियोनेल मेसी को सताते रही। अब रूस में होने वाले इस महामुकाबले में उनके पास यह कलंक धोने का शायद आखिरी मौका होगा। अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1986 में मेराडोना के दम पर ही विश्वकप जीता था। हालांकि 2014 में यह टीम फाइनल तक जरूर पहुंची थी, लेकिन जर्मनी के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।

सर्जेई एगुएरो, एंजेल डि मारिया, गोंजालो हिगुएन जोरदार फॉर्म में हैं। कोच सैमपाओली आक्रामक रणनीति के साथ उतरने का इरादा जाहिर कर चुके हैं। अग्रिम पंक्ति में गहराई है। निकोलस, मार्कोस रोजो और जेवियर के रूप में अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति भी मजबूत नजर आती है। इस बार अर्जेंटीना अपने 32 साल के सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा देगा।

Top 5 favourites to win the FIFA World Cup 2018

2010 के चैंपियन स्पेन की 2014 विश्वकप में आश्चर्यजनक विदाई हो गई थी। अब आंद्रे इनिएस्ता, सर्गियो रामोस जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में स्पेन यह विश्वकप अपने नाम करने उतरेगा। गेरार्ड पिक एवं सर्गियो बुस्क्वेट्स का यह आखिरी विश्व कप भी हो सकता है। ऐसे में वे अपने अनुभव का इस्तेमाल करके स्पेन को खिताब तक पहुंचाना चाहेंगे। स्पेन का ग्रुप बी में सामना 2016 यूरो चैंपियन पुर्तगाल, मोरक्को और ईरान जैसी टीमों से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 favourites to win the FIFA World Cup 2018

अगर ग्रुप सी की बात करें तो इस ग्रुप का मुकाबला काफी टक्कर का लगता है लेकिन इस ग्रुप की 4 टीमें आपस में एक दूसरे का खेल भी बिगाड़ सकती हैं। 1998 में विश्नकप अपने नाम करने वाली फ्रांस ने उस वक्त ब्राजील को 3-0 से रौंदा था। इसके बाद वह 2006 में फाइनल तक पहुंच पाया, लेकिन पेनाल्टी में इटली से मात खा बैठा।

इस साल फ्रांस की टीम में गहराई नजर आ रही है। पॉल पोग्बा इस टीम की मिडफील्ड की जान हैं। गोल के लिए माहौल बनाने में पॉल का अहम रोहल होता है। वहीं मौका पड़ने पर खुद भी गोल जमाने की क्षमता रखते हैं। वह आमतौर पर सेंटर मिडफील्डर की पोजिशन पर खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर अटैकिंग मिडफील्डर की तरह भी खेलते हैं। ह्यूगो लॉरिस, अल्फॉन्स एरियोला इस टीम के स्टार खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Top 5 favourites to win the FIFA World Cup 2018

ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। वह अभी तक हुए विश्व कप के सभी संस्करणों में भाग लेने वाली दुनिया की इकलौती टीम है। उसने सबसे ज्यादा पांच बार विश्व कप खिताब जीतने में सफलता हासिल की है। पिछला विश्व कप ब्राजील की सरजमीं पर ही हुआ था और उसमें उसे चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा था।

ब्राजील का आक्रमण विश्व कप में किसी भी टीम के लिए मुश्किल का सबब बन सकता है। मैदान पर नेमार, फिलिप कौटिन्हो, विलियन, कैसेमीरो, मार्सेर्लो, रोबर्टे फिर्मिनो और गेब्रियल जीसस की मौजूदगी किसी भी टीम के डिफेंस को भेदने में सक्षम है। कुल मिलाकर ब्राजील एक संतुलित टीम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed