फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Thomas and Uber Cup finals postponed for three months due to pandemic

थामस और उबेर कप तीन महीने के लिए स्थगित, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल लीग के मैच जारी

Sun, 22 Mar 2020 07:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 22 Mar 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
Thomas and Uber Cup finals postponed for three months due to pandemic
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला

बैडमिंटन विश्व महासंघ ने पुरुषों और महिलाओं की प्रमुख टीम चैंपियनशिप थामस और उबेर कप तीन महीने के लिए टाल दिए हैं जो डेनमार्क में होने थे। बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट के मेजबान बैडमिंटन डेनमार्क से मशविरे के बाद यह फैसला लिया। अब यह टूर्नामेंट 15 से 23 अगस्त तक डेनमार्क के आरहस में होगा।

विज्ञापन


महासंघ ने एक बयान में कहा,‘कोविड 19 के प्रकोप के चलते असाधारण परिस्थितियों में यह फैसला लेना पड़ रहा है। अब थामस और उबेर कप फाइनल्स 16 से 24 मई की बजाय 15 से 23 अगस्त के बीच होंगे।’ इससे पहले बीडब्ल्यूएफ ने पांच और टूर्नामेंट निलंबित कर दिये थे जिसमें तीन उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट शामिल है।

विज्ञापन

कोरोना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में फुटबॉल लीग के मैच

Thomas and Uber Cup finals postponed for three months due to pandemic
Football - फोटो : पेक्सेल्स

ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास में दर्शकों के बिना शनिवार को तीन मुख्य फुटबॉल लीग के मैचों का आयोजन किया। ऑस्ट्रेलिया में 1000 लोगों के संक्रमित होने के बावजूद राष्ट्रीय रग्बी लीग, फुटबॉल की ए लीग और ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग के मैच खेले गए। इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया भर में कई प्रतियोगिताएं स्थगित या रद्द कर दी गई हैं। एएफएल ने अपना 22 दौर का सत्र शुरू किया जबकि रग्बी लीग में दूसरे दौर के मैच खेले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed