{"_id":"62f9247699716241d12c7790","slug":"sunil-chhetri-told-the-players-no-need-to-pay-attention-to-the-threats-of-fifa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Chhetri: सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा- फीफा की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sunil Chhetri: सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा- फीफा की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं
Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:36 PM IST
सार
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा है कि हमारा काम सिर्फ खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। हमें बाकी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
sunil chhetri
विस्तार
भारतीय फुटबॉल कप्तान और अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने रविवार को अपने साथी खिलाड़ियों से कहा, फीफा की भारतीय फुटबॉल को निलंबित या प्रतिबंधित करने की धमकियों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, आप मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर ध्यान दें।
इस महीने की शुरुआत में विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा ने तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित करने और अक्तूबर में होने वाले महिला अंडर-17 विश्वकप की मेजबानी के अपने अधिकार छीनने की धमकी दी थी। यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद मिली। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 28 अगस्त को चुनाव होने हैं।
छेत्री ने मीडिया से वर्चुअल बात करते हुए कहा, उन्होंने अपने साथियों से बात की है। उनसे कहा, आपको इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह हमारे नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने कहा, जो लोग इसमें शामिल हैं, वे चीजों को ठीक करने में लगे हैं। एक खिलाड़ी के रूप में हमें सुनिश्चित करना है कि अपना काम ठीक से करें। छेत्री ने खिलाड़ियों से कहा, आपको जब भी क्लब या देश के लिए प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले तो अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
विज्ञापन
अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप 11 से 30 अक्तूबर तक भुवनेश्वर, गोवा और मुंबई में आयोजित होगा। इसकी सफल मेजबानी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जवाबदेही पत्र पर हस्ताक्षर कर मंजूरी दे दी है।
कल से शुरू होगा डूरंड कप
डूरंड कप कोलकाता में 16 अगस्त से शुरू होगा। बंगलूरू एफसी की टीम दूसरे दिन जमशेदपुर एफसी से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब हिस्सा लेंगे।