फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   sunil Chhetri strike gives India win over Nepal by 2-1

फुटबॉल: भारत की शानदार जीत, दूसरे दोस्ताना मैच में नेपाल को 2-1 से हराया  

Sun, 05 Sep 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 05 Sep 2021 10:18 PM IST
सार

  • भारत ने दूसरे दोस्ताना मैच में नेपाल को 2-1 से हराया
  • भारत की तरफ से सुनील छेत्री और फारुख चौधरी ने गोल दागे
  • दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था

विज्ञापन
sunil Chhetri strike gives India win over Nepal by 2-1
भारत बनाम नेपाल - फोटो : social media

विस्तार

भारत ने रविवार को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले गए दूसरे दोस्ताना मैच में मेजबान नेपाल को 2-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से फारुख चौधरी ने (62वें मिनट) और कप्तान सुनील छेत्री (80वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, नेपाल की तरफ से एकमात्र गोल तेज तमांग ने 87वें मिनट में किया। इससे पहले गुरुवार को दोनों टीम को बीच खेला गया पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। वहीं, दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। 62वें मिनट में फारुख चौधरी ने गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, मैच के 80वें मिनट में कप्तान छेत्री ने शानदार गोल किया और नेपाल पर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके कुछ ही मिनटों बाद यानी 87वें मिनट में नेपाल की तरफ से तमांग ने गोल कर भारत की बढ़त को कम किया। फुलटाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे रही। बता दें कि इन दोस्ताना मैचों का आयोजन मालदीव में अगले महीने होने वाली सैफ चैंपियनशिप के मद्देनजर हो रहा है। पांच टीम की सैफ चैंपियनशिप तीन से 13 अक्तूबर तक माले के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेली जाएगी। भारत के अलावा इसमें भाग लेने वाली अन्य टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed