फुटबॉल: भारत की शानदार जीत, दूसरे दोस्ताना मैच में नेपाल को 2-1 से हराया
- भारत ने दूसरे दोस्ताना मैच में नेपाल को 2-1 से हराया
- भारत की तरफ से सुनील छेत्री और फारुख चौधरी ने गोल दागे
- दोनों टीमों के बीच पहला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने रविवार को काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले गए दूसरे दोस्ताना मैच में मेजबान नेपाल को 2-1 से हरा दिया। भारत की तरफ से फारुख चौधरी ने (62वें मिनट) और कप्तान सुनील छेत्री (80वें मिनट) ने गोल दागे। वहीं, नेपाल की तरफ से एकमात्र गोल तेज तमांग ने 87वें मिनट में किया। इससे पहले गुरुवार को दोनों टीम को बीच खेला गया पहला मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था। अगर मैच की बात करें तो, दोनों टीमों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा। वहीं, दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। 62वें मिनट में फारुख चौधरी ने गोलकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, मैच के 80वें मिनट में कप्तान छेत्री ने शानदार गोल किया और नेपाल पर 2-0 की बढ़त बना ली। इसके कुछ ही मिनटों बाद यानी 87वें मिनट में नेपाल की तरफ से तमांग ने गोल कर भारत की बढ़त को कम किया। फुलटाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे रही। बता दें कि इन दोस्ताना मैचों का आयोजन मालदीव में अगले महीने होने वाली सैफ चैंपियनशिप के मद्देनजर हो रहा है। पांच टीम की सैफ चैंपियनशिप तीन से 13 अक्तूबर तक माले के राष्ट्रीय स्टेडियम में खेली जाएगी। भारत के अलावा इसमें भाग लेने वाली अन्य टीमें बांग्लादेश, श्रीलंका, मेजबान मालदीव और नेपाल हैं।
FULL TIME! A fantastic second half for the #BlueTigers 🐯, as @choudharyfar8 and @chetrisunil11 score the two goals to hand India the victory!
विज्ञापन
🇳🇵 1-2 🇮🇳#NEPIND ⚔️ #BackTheBlue 💙 #BlueTigers 🐯 #IndianFootball ⚽ pic.twitter.com/B0w95k2xgkविज्ञापन विज्ञापन— Indian Football Team (@IndianFootball) September 5, 2021