{"_id":"5a5c64894f1c1b68268b479c","slug":"sunil-chhetri-satisfied-with-team-performance-and-focus-on-afc-asian-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग ब्रिगेड से बढ़ी सुनील छेत्री की उम्मीदें, नहीं पड़ेगा 2011 जैसा अकाल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यंग ब्रिगेड से बढ़ी सुनील छेत्री की उम्मीदें, नहीं पड़ेगा 2011 जैसा अकाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
सुनील छेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री इन दिनों अपनी युवा ब्रिगेड की कंसिस्टेंसी और कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन की रोटेशन पॉलीसी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि मौजूदा समय में खिलाड़ियों के अनुशासित व्यवहार और प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं। साल 2019 में होने वाले एएफसी एशियन कप में टीम के प्रदर्शन से उन्हें काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू में छेत्री ने बताया कि आगामी टूर्नामेंट के लिए उनकी टीम बेहतर प्रयास कर रही है। टीम के खिलाड़ियों में कंसिस्टेंसी की कोई कमी नहीं है, लेकिन फिर भी अपने प्रदर्शन का स्तर उठाने के लिए हमें खुद को चुनौतियां देनी होंगी। गौरतलब है कि युवाओं से भरी इंडियन फुटबॉल टीम ने बीते अक्टूबर में मकुआ को हराकर एशियन कप में क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन
भारत के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छेत्री ने कहा कि टीम में अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी किसी एक खिलाड़ी की नहीं है, बल्कि इसके लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को आगे आना होगा। मौजूदा समय में हमारी फुटबॉल में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो किसी भी समय मैच को पलटने का मादा रखते हैं।
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम ने साल 2011 में आखिरी बार अपना कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट खेला था। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और बहरीन जैसी दिग्गज टीमों से हारकर बाहर हो गई थी। हालांकि टूर्नामेंट में छेत्री ने कुछ अहम गोल कर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
33 साल के सुनील छेत्री मानते हैं कि इस टूर्नामेंट से पहले उनकी टीम जितने ज्यादा मैच खेलेगी, उनके लिए उतना बेहतर होगा। छेत्री ने दावा किया है कि कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट में उनकी टीम साल 2011 की हार का इतिहास दोबारा नहीं दोहराएगी। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बैंगलुरु एफसी की तरफ से खेल रहे सुनील छत्री इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं।