फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sunil Chhetri Ruled Out from Friendly match Against Jordan due to injury

भारत की उम्मीदों को करारा झटका, जॉर्डन के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे चोटिल सुनील छेत्री

Tue, 13 Nov 2018 02:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sunil Chhetri Ruled Out from Friendly match Against Jordan due to injury
सुनील छेत्री

सदाबहार स्ट्राइकर सुनील छेत्री टखने में चोट के कारण जॉर्डन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना फुटबॉल मैच में भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम जॉडर्न के  खिलाफ 17 नवंबर को अम्मान में किंग अब्दुल्लाह द्वितीय स्टेडियम में यह मैच खेलेगी। भारतीय टीरम 15 नंवबंर को इस मैच के लिए जॉडर्न रवाना होगी। सुनील छेत्री  जेएसडब्ल्यू बेंगलुरू के लिए 5 नवंबर को केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ आईएसएल मैच के दौरान चोट खा बैठे थे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के फिजियोथेरेपिस्ट गिगी जॉर्ज ने बताया, 'सुनील छेत्री को चोट के चलते दो हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। इसी कारण छेत्री यहां चल रहे रहे राष्ट्रीय टीम के तैयारी शिविर में नहीं पहुंचे हैं। बीएफसी की मेडिकल टीम ने छेत्री की मेडिकल रिपोर्ट और मेडिकल आकलन को हमारे साथ साझा किया है। सुनील छेत्री को इस चोट से उबरने के लिए दो हफ्ते का आराम चाहिए।'
विज्ञापन


राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के डॉक्टर शेरविन शैरीफ  ने बताया, 'सुनील छेत्री टीम के साथ नहीं जा सकते हैं क्योंकि उन्हें टखने में चोट है। उन्हें चोट से उबरने के लिए पर्याप्त आराम की जरूरत है। हम इस चोट को लेकर क्लब की मेडिकल टीम और खुद सुनील छेत्री के संपर्क में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की टीम यूएई में 2019 में होने वाली एएफसी एशियन कप में मेजबान  यूएई, थाईलैंड अर बहरीन के साथ है। भारत की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 6 जनवरी को थाईलैंड के खिला खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed