फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video

Sunil Chhetri Retired: विदाई मैच के बाद भावुक हुए सुनील छेत्री, टीम इंडिया के गार्ड ऑफ ऑनर देने पर निकले आंसू

Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Jun 2024 10:33 PM IST
सार

सुनील छेत्री ने मैच के बाद पूरे स्टेडियम का लैप ऑफ ऑनर भी लिया और दर्शकों को धन्यवाद दिया। भारतीय टीम ने छेत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तो वह रोने लगे। भारत ने कुवैत के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला।

विज्ञापन
Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video
सुनील छेत्री ने संन्यास ले लिया है - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री ने गुरुवार को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर मुकाबले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म किया। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने उपहार-ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अपने आखिरी मैच के बाद छेत्री भावुक हो गए और मैदान पर ही रोने लगे। उन्होंने मैच के बाद पूरे स्टेडियम का लैप ऑफ ऑनर भी लिया और दर्शकों को धन्यवाद दिया। भारतीय टीम ने छेत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तो वह रोने लगे। भारत ने कुवैत के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला।
विज्ञापन

Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video
सुनील छेत्री - फोटो : twitter
छेत्री भारत के फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और उनका करियर लगभग दो दशकों तक चला। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 151 मैच खेले और 94 गोल किए। उनके नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video
सुनील छेत्री - फोटो : Twitter
मैच समाप्त होने के बाद छेत्री ने पूरे स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लेकर फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद जब वह ड्रेसिंग रूम की ओर वापस जाने लगे तो टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एक भारतीय खिलाड़ी के रूप में आखिरी बार मैदान छोड़ते समय 39 वर्षीय छेत्री और भावुक हो गए। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए आगे बढ़ने से पहले छेत्री रोने लगे। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान को अन्य खिलाड़ियों ने सांत्वना दी।
विज्ञापन

Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video
सुनील छेत्री - फोटो : Twitter
इसके बाद छेत्री जर्सी बदलकर मैदान पर आए। उन्हें रोता देख स्टेडियम में मौजूद उनके माता-पिता भी रोने लगे। वहीं, पत्नी सोनम भी भावुक हो गईं। भारत के पूर्व स्टार रॉबिन सिंह ने भी छेत्री को गले लगा लिया। जब छेत्री को सम्मानित किया जा रहा था तो परिवार वालों की आंखों में आंसू थे। छेत्री के माता-पिता और पत्नी अपने आंसू रोकने के लिए संघर्ष करते दिखे। 
इतना ही नहीं स्टेडियम में मौजूद फैंस के भी सुनील छेत्री को भावुक देख आंसू निकल पड़े। राजस्थान रॉयल्स ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कैमरामैन को रोते हुए दिखाया। वहीं, स्टेडियम में लगातार सुनील छेत्री के नाम के नारे लगते रहे। 





Sunil Chhetri Breaks Down In Tears As Team India players Give Him Guard Of Honour after Kuwait Match See Video
सुनील छेत्री - फोटो : Twitter
अब भारतीय टीम पूरी तरह से 11 जून को कतर के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर मैच पर निर्भर है। टीम इंडिया तब पहली बार बिना सुनील छेत्री के उतरेगी। भारतीय टीम पहली बार तीसरे दौर में पहुंचने के लिए खेल रही है। भारत को अपने आखिरी मैच में बड़ा उलटफेर कर कतर को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि एशियाई चैंपियन कतर एक और मैच में अफगानिस्तान को हरा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed