{"_id":"5704fdf74f1c1b484cc81146","slug":"suarez-double-salvages-barca","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: सुआरेज के दो गोल से जीता बार्सिलोना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: सुआरेज के दो गोल से जीता बार्सिलोना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड को 2-1 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
फर्नांडो टॉरेस ने मैच के 25वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद सुआरेज ने 63वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 1-1 की बराबरी दिला दी। सुआरेज यही नहीं रूके। उन्होंने 74वें मिनट में एक और गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि बाद में टॉरेस को मैदान छोड़कर जाना पड़ा। इसके बाद किसी भी टीम की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। रियल बेटिस को शनिवार को 5-1 से हराने के बाद एटलेटिको इस मुकाबले में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरा था।
विज्ञापन
उधर, बार्सिलोना को पिछले मुकाबले में रियल मैड्रिड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में मैड्रिड ने बार्सिलोना का 39 मैचों से चलेआ रहे उसके अजेय अभियान को रोका था।