फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Stop tagging me, pleads exasperated footballer Amrinder Singh caught up in Punjab political net

अमरिंदर सिंह की अपील: मैं पंजाब का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि भारतीय फुटबॉल टीम का गोलकीपर हूं, मुझे टैग करना बंद करें

Thu, 30 Sep 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 04:35 PM IST
सार

Captain Amarinder Singh vs footballer Amrinder Singh: यूजर्स के द्वारा टैग करने से परेशान गोलकीपर को आखिर में अपील करना पड़ा कि वो जिस अमरिंदर सिंह को टैग कर रहे हैं वो अमरिंदर सिंह 'कैप्टन' नहीं भारतीय फुटबॉल टीम का गोलकीपर है।

विज्ञापन
Stop tagging me, pleads exasperated footballer Amrinder Singh caught up in Punjab political net
कैप्टन अमरिंदर सिंह vs फुटबॉलर अमरिंदर सिंह - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब की सियासत में मची उथल पुथल के साथ-साथ वहां के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम को लेकर भी सोशल मीडिया पर बड़ा कन्फ्यूजन हो गया है। लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह के बदले भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर अमरिंदर सिंह को टैक करने लगे हैं। यूजर्स के इस हरकत से परेशान गोलकीपर को आखिर में अपील करना पड़ा कि वो जिस अमरिंदर सिंह को टैग कर रहे हैं वो अमरिंदर सिंह 'कैप्टन' नहीं भारतीय फुटबॉल टीम का गोलकीपर है।

विज्ञापन


कृपया मुझे टैग करना बंद करें- गोलकीपर
गोलकीपर अमरिंदर सिंह (@Amrinder_1) ने ट्वीट कर लिखा, 'प्रिय, न्यूज मीडिया और पत्रकार बंधुओं, मैं अमरिंदर सिंह हूं, भारतीय फुटबॉल टीम का गोलकीपर हूं ना कि पंजाब का पूर्व मुख्यमंत्री। कृपया मुझे टैग करना बंद करें।' उनके इस ट्वीट के बाद पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (@capt_amarinder) ने भी जवाब देते हुए लिखा, 'मेरी सहानुभूति आपके साथ है, युवा दोस्त। आगे के मैच के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

 


कैप्टन ने 18 सितंबर को दिया था सीएम पद से इस्तीफा
बता दें कि पंजाब में सियासी उठापटक के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 18 सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed