जीत के साथ खत्म हुआ स्पेन का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को ग्रुप बी के मैचों में स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से करारी मात दी, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ऑस्ट्रेलिया पर स्पेन की जीत उसके लिए केवल सांत्वना वाली ही साबित हुई क्योंकि वह अपने पहले दो मैच हारने के साथ पहले ही अगले दौर यानी अंतिम सोलह में पहुंचने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। स्पेन की ओर से खेल के 36वें मिनट में डेविड विया ने पहला गोल किया।
इसके बाद स्पेन के स्टार खिलाड़ी फर्नांडो टोरेस ने 69वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल 83वें मिनट में युआन माटा ने दागा। इस मैच के बाद ना सिर्फ स्पेन बल्कि ऑस्ट्रेलिया भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।
पिछली वर्ल्ड चैंपियन की नहीं बची लाज
चिली ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से और इसके बाद स्पेन को 2-0 हराया। स्पेन ग्रुप-बी में एक जीत और तीन अंकों के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया तीन हार के साथ बिना किसी अंक के चौथे और अंतिम स्थान पर रहा।
जाने माने फुटबाल विश्लेषक नोवी कपाडिया कहते हैं स्पेन के इस वर्ल्ड कप से बाहर होने की सबसे बड़ी वजह उसके बढ़ती उम्र के खिलाड़ी हैं। उनके मुताबिक स्पेन ने पिछले काफी समय से अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किए जिसका नतीजा सामने है।
स्पेन जैसी टीम के लिए श्ार्म की बात यह कि पिछली वर्ल्ड चैंपियन टीम होते हुए भी अगले दौर में जगह बनाने में नाकाम रही।