फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   son And Kane Pair Win Tottenham

सन-केन की जोड़ी मचा रही धूम

Wed, 28 Oct 2020 06:05 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Oct 2020 06:05 AM IST
सार

  • इस सत्र के छह मैचों में नौवीं बार एक
  • दूसरे की मदद से किया गोल
  • टोटेनहैम ने ईपीएल में ब्रूनले को 1-0 से दी शिकस्त
  • 1 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है टोटेनहैम

विज्ञापन
son And Kane Pair Win Tottenham
Football - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

हैरी केन और सोन हियूंग मिन की जोड़ी खूब धूम मचा रही है। इन दोनों ने एक बार फिर अपना करिश्मा दिखाया जिससे टोटेनहैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में ब्रूनले को 1-0 से पराजित किया। मैच में सन (76वें मिनट) ने केन के फ्लिक पर गोल दागा। इस सत्र के छह लीग मैचों में नौवीं बार इस जोड़ी ने एक दूसरे की मदद से गोल किया।

विज्ञापन


 29वीं बार
कुल 29वीं बार सन और केन की जोड़ी ने एक-दूसरे की मदद से गोल किया। ईपीएल में सिर्फ फ्रैंक लेंपार्ड और डिडियर ड्रोग्बा (36) की जोड़ी ने एक-दूसरे की मदद से इनसे अधिक गोल किए हैं। उन्होंने चेल्सी की तरफ से यह उपलब्धि हासिल की है। अन्य मैच में वेस्ट ब्रोमविच ने ब्राइटन से 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन



आठ गोल दाग चुके हैं सन
सन इस सत्र में अब तक आठ गोल दागकर ईपीएल के शीर्ष स्कोरर बन गए हैं। वहीं केन (5 गोल, 8 में मदद) 13 गोल में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। यह लीग के पहले छह मैचों में रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमा ने एसी मिलान को 3-3 से बराबरी पर रोका
इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता सेरी में लगातार चार जीत के साथ सत्र शुरू करने वाले एसी मिलान को रोमा ने सोमवार को 3-3 से बराबरी पर रोक दिया। इस ड्रॉ के बाद भी टीम 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी है। रोमा पांच मैच में आठ अंक के साथ नौवें पायदान पर है। मैच के आखिरी 10 मिनट में एसी मिलान की टीम 3-2 से आगे चल रही थी लेकिन रोमा के डिफेंडर मार्श कुंबुला ने 84वें मिनट में गोल कर टीम को हार से बचा लिया। इससे पहले एसी मिलान के लिए दिग्गज ज्लाटन इब्राहिमोविच ने दूसरे और 79वें मिनट (पेनल्टी) जबकि एलेक्सिस सैलमाएकर्स ने 47वें मिनट में गोल किये। रोमा के लिए एडिन डजेको (14वें मिनट) और जोर्डन वेरेट्रोट ने पेनल्टी पर 71वें मिनट में गोल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed