सिरी ए: जुवेंटस रिकॉर्ड 35वें खिताब के और करीब पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुवेंटस लगातार आठवें और रिकॉर्ड 35वें सिरी ए खिताब के करीब पहुंच गया है। जुवेंटस ने दूसरे स्थान पर चल रहे नपोली को 2-1 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखकर अपनी ट्रॉफी बरकरार रखने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
जुवेंटस के 26 मैचों से 72 अंक है जो नपोली (56) से 16 ज्यादा है। एसी मिलान 48 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें दस-दस खिलाड़ियों के साथ खेले। जुवेंटस के लिए मिरलेन पजानिक (28वें मिनट) और एमरे कैन (39वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। नपोली के लिए एकमात्र गोल खेल के 61वें मिनट में जोस कैलेजन ने किया।
मोरता के डबल से जीता एटलेटिको
अल्वारो मोरता के तीन मिनट में दागे गए दो गोल की बदौलत एटलेटिको मैड्रिड ने ला लीगा में रियल सोसिदाद को 2-0 से मात देकर खुद को खिताब की दौड़ में बनाए रखा है। मोरता को हाल ही में एटलेटिको ने चेल्सी से लोन ट्रांसफर पर खरीदा है। मोरता ने 30वें और 33वें मिनट में गोल कर एटलेटिको को जीत दिलाई।
मोरता इस सत्र में12 गोल दाग चुके हैं जिसमें से नौ चेल्सी और तीन एटलेटिको के लिए किए हैं। इस जीत के एटलेटिको के 26 मैचों से 53 अंक हो गए हैं। शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना (60) और उसके बीच सात अंकों का फासला रह गया है।
मैं पेरिस में खुश पर रियल मैड्रिड के साथ कौन नहीं खेलना चाहेगा : नेमार
ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ खुश हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया का कौन सा खिलाड़ी रियल मैड्रिड के साथ नहीं खेलना चाहेगा। उन्होंने कहा रियल मैड्रिड दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक है। हर खिलाड़ी उसमें खेलना चाहता है। मैं पेरिस में खुश हूं, पर कौन जानता है भविष्य में क्या होगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं रियल के लिए खेलूंगा। बार्सिलोना के लिए खेलना मेरे बचपन का सपना था जिसे मैंने साकार किया।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल विश्व कप के दौरान एक नहीं बल्कि दो चोट से जूझ रहे थे। नेमार ने कहा कि दायें टखने में चोट के कारण रूस में उन्हें समस्या से उबरने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा इसी पैर में हल्का फैक्चर भी था।