फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Serie A: Federico Bernardeschi scored after 513 days, Juventus beat Cagliari 2-0

सीरी ए : 513 दिन के बाद किया फेडरिको ने गोल, कैगलियारी को 2-0 से हराकर जुवेंटस पहुंचा पांचवें स्थान पर 

Thu, 23 Dec 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 06:45 AM IST
सार

सीरी ए में 43 मैचों के बाद फेडरिको बर्नेरडेस्की द्वारा किए गए गोल की मदद से जुवेंटस क्लब कैगलियारी को 2-0 से हराया। जुवेंटस क्लब अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पहला गोल 40वें मिनट में मोइस कीन ने हेडर से किया था उसके बाद 27 साल के फेडरिको ने बॉक्स के किनारे से लगाई किक से गेंद को गोल में उतार दिया।
 

विज्ञापन
Serie A: Federico Bernardeschi scored after 513 days, Juventus beat Cagliari 2-0
जुवेंटस फुटबॉल टीम - फोटो : twitter@fbernardeschi

विस्तार

फेडरिको बर्नेरडेस्की के सीरी ए में 43 मैचों के बाद किए गोल की मदद से जुवेंटस क्लब कैगलियारी को 2-0 से हराकर सीरी ए में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। पहला गोल 40वें मिनट में मोइस कीन ने हेडर से किया था उसके बाद 27 साल के फेडरिको ने बॉक्स के किनारे से लगाई किक से गेंद को गोल में उतार दिया।

विज्ञापन


19 मैचों में 34 अंक लेकर पांचवें स्थान पर चल रही है जुवेंटस की टीम सीरी ए लीग में 
इससे पहले फेडरिको ने जुवेंटस के लिए अपना पिछला गोल 513 दिन पहले पिछले साल 26 जुलाई को किया था। इस जीत से जुवेंटस की चौथे स्थान पर चल रही अटलांटा से दूरी चार अंकों की रह गई है। अटलांटा का जिनोया के खिलाफ मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा। 
विज्ञापन


5 मैचों में से पिछले चार में जुवेंटस के खिलाफ एक गोल नहीं हुआ है 
इस सीजन के शुरुआत में जुवेंटस की टीम संघर्ष कर रही थी लेकिन कोच मैसिमिलयानो अलेगरी के आने के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार आया। टीम ने पिछले 6 मैचों में से पांच मैच जीते हैं, एक ड्रॉ खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस खिलाड़ियों से खेल रही सेविला ने बार्सिलोना को बराबरी पर रोका 
सेविला ने ला लीगा में दस खिलाड़ियों से खेलते हुए बार्सिलोना को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। टीम के रक्षक खिलाड़ी जुलेस काउंडे को विपक्षी खिलाड़ी के मुंह पर गेंद फेंकने के कारण रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया था। पापू गमेज ने 32वें मिनट में सेविला को बढ़त दिलाई थी।

मध्यांतर से पहले रोनाल्ड अरेजो ने ओसमाने डेम्बले की कार्नर किक पर हेडर से बार्सिलोना को बराबरी दिला दी थी। मैच के 64वें मिनट में काउंडे अपना संयम खो बैठे और नजदीक से बार्सिलोना के जोर्डी अल्बा के चेहरे पर गेंद फेंकी। रेफरी ने रेडकार्ड दिखाने में देरी नहीं की। बार्सिलोना सातवें स्थान पर कायम है।


टीम के प्रदर्शन में सुधार है, इसलिए मुझे अपनी टीम पर नाज है, हालांकि परिणाम संतोषजनक नहीं है। हमें जीतना चाहिए था। - जावी हर्नांडेज, कोच बार्सिलोना 

विलारेल ने एल्वेस को हराया
गेरार्ड मोरेनो और बाउलऐये डिया के दो-दो गोलों की मदद से विलारेल ने एल्वेस को 5-2 से पराजित कर दिया। गेरार्ड ने 18वें और 88वें मिनट में गोल किए जबकि डिया ने 27वें और 76वें मिनट में गोल किए। येरेमी पिनो ने 79वें मिनट में स्कोर किया। एल्वेस के लिए पेरे पोन्स ने 44वें मिनट गोल किया था जबकि जोसेलू ने एकबारगी स्कोर 2-2 कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed