{"_id":"5f0c45d08ebc3e63a47f26a2","slug":"serie-a-ac-milan-hopes-of-european-football-alive-after-draw-with-napoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरी ए: नेपोली ने एसी मिलान से 2-2 से ड्रॉ खेला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सीरी ए: नेपोली ने एसी मिलान से 2-2 से ड्रॉ खेला
Mon, 13 Jul 2020 05:00 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
सीरी ए
- फोटो : ट्विटर
नेपोली के कोच गेनारा गाटुसो का एसी मिलान के खिलाफ इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में पहला मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा। नेपोली की तरफ से जियोवानी डि लोरेंजो और ड्राइस मर्टन्स ने गोल किए। मिलान को थियो हर्नाडेज ने शुरू में बढ़त दिलाई थी जबकि खेल समाप्त होने से 17 मिनट पहले फ्रैंक केसी ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया।
विज्ञापन
नेपोली इटालियन लीग में छठे स्थान पर बना हुआ है। वह मिलान से दो अंक आगे हैं। गाटुसो इससे पहले खिलाड़ी और कोच के रूप में मिलान से जुड़े रहे, लेकिन पिछले सत्र के आखिर में आपसी सहमति से क्लब छोड़ने के बाद, उन्होंने कभी अपनी पूर्व टीम का सामना नहीं किया था।
विज्ञापन
एक अन्य मैच में जेनोआ ने अंतिम स्थान के स्पॉल को 2-0 से हराकर दूसरी डिवीजन में खिसकने से बचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी है। अन्य मैचों में सैंपडोरिया ने उडिन्स को 3-1 से हराया जबकि हेल्लास वेरोना ने फियोरेंटिना के खिलाफ 1-1 से और पारमा ने बोलोग्ना के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन