फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Salgaocar Sports wins Durand Cup after 11 years.

11 साल बाद सालगांवकर ने फिर जीता डूरंड कप

Sun, 09 Nov 2014 04:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 09 Nov 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Salgaocar Sports wins Durand Cup after 11 years.
सलगांवकर एफसी ने पुणे एफसी पर एकमात्र गोल से जीत दर्ज कर तीसरी बार डूरंड कप खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


मडगांव में खेले गए खिताबी मुकाबले में सलगांवकर का ज्यादा समय तक गेंदों पर कब्जा रहा और रैया पंचायत ग्राउंड पर थांगजाम सरण सिंह ने 21वें मिनट में सलगांवकर के लिए अहम गोल दागा। रोकस लामरे ने मध्य से सरण सिंह को पास दिया, जिन्होंने कई डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोलजाल में पहुंचा दिया और आखिरी तक यह निर्णायक गोल साबित हुआ।

पुणे एफसी के पास पहले हाफ के आखिरी क्षणों में गोल का बेहतरीन मौका था लेकिन मेजबान टीम के गोलकीपर करणजीत सिंह ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्रकाश थोराट के लंबे शॉट पर करणजीत ने गेंद को बार के ऊपर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मेहमानों ने मैच के अंतिम क्वार्टर तक बराबरी करने की पूर जोर कोशिश की लेकिन कीपर करणजीत ने एक बार फिर स्थानापन्न इरिक ब्राउन के शॉट को डाइव लगाकर बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलगांवकर के कोच डेरिक परेरा ने दो बार ट्रॉफी जीती। एक बार उन्होंने बतौर कोच और एक बार बतौर खिलाड़ी उन्होंने ट्रॉफी जीती। इस जीत को उन्होंने खास पल करार दिया।


विजेता टीम को 25 लाख रुपए दिए गए जबकि पुणे एफसी को 15 लाख रुपए मिले। दो सेमीफाइनलिस्ट टीम बंगलूरू एफसी और स्पोर्टिंग क्लब डी गोवा को पांच-पांच लाख रुपए का इनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed