फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Cup football Championship 2021: 10-Man Bangladesh Hold India To 1-1 Draw; Sunil Chhetri Scores 76th international goal

सैफ चैंपियनशिप: 10 खिलाड़ियों से खेल रहे बांग्लादेश ने सात बार की चैंपियन भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी पर रोका

Mon, 04 Oct 2021 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Oct 2021 11:19 PM IST
सार

सुनील क्षेत्री ने 76वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। वह ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक गोल पीछे हैं।

विज्ञापन
SAFF Cup football Championship 2021: 10-Man Bangladesh Hold India To 1-1 Draw; Sunil Chhetri Scores 76th international goal
सैफ चैंपियनशिप 2021 में बांग्लादेश ने भारत को 1-1 से रोका। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सैफ कप फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 10 खिलाड़ियों से खेल रही बांग्लादेश की टीम ने भारत को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। भारत के लिए एकमात्र गोल कप्तान सुनील क्षेत्री ने दागा। अपना 121वां मैच खेल रहे 37 साल के छेत्री ने 27 मिनट में गोल दागा था। यह उनका 76वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले के रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक गोल पीछे हैं। 
विज्ञापन

पेले ने 92 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 77 गोल दागे थे। क्षेत्री सबसे ज्यादा गोल करने की सक्रिया फुटबॉल खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 111 गोल के साथ पहले, अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 79 गोल के साथ दूसरे और इराक के अली मबखौत 77 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हाफ में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और बॉल पजेशन अपने पास रखा। मैच के 27वें मिनट में क्षेत्री के गोल से टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त ले ली थी। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। दूसरे हाफे के 54वें मिनट में बांग्लादेश के खिलाड़ी विश्वनाथ घोष ने भारत के लिस्टन कोलाको के खिलाफ फाउल किया। इसलिए उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद बांग्लादेश टीम 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी।

 
विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम ने 10 खिलाड़ियों के बावजूद जवाबी हमला जारी रखा। मैच के 74वें मिनट में यासिर अराफात के गोल से बांग्लादेश ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। कॉर्नर से लगाई गई किक को अराफात ने डाइव लगाकर हेडर की मदद से गोल में बदल दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने कई अटैक किए, लेकिन बांग्लादेश के डिफेंडर्स और गोलकीपर ने सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया। भारत गुरुवार को अपने दूसरे राउंड रॉबिन लीग मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed