फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championship: India captain SunilChhetri scored double in Indias 3-1 win over Maldives took him past Brazil legend Peles 77 international goals

SAFF Championship: कप्तान सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, महान फुटबॉलर पेले से निकले आगे, भारत को फाइनल में पहुंचाया

Thu, 14 Oct 2021 05:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Oct 2021 05:07 PM IST
सार

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेले ने 77 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं जबकि छेत्री के नाम पर अब 79 गोल हो गए हैं। छेत्री ने मालदीव के खिलाफ 62वें मिनट में गोल करते ही पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिए।

विज्ञापन
SAFF Championship: India captain SunilChhetri scored double in Indias 3-1 win over Maldives took him past Brazil legend Peles 77 international goals
सुनील क्षेत्री - फोटो : twitter@IndianFootball

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की मदद से मालदीव को हराकर सैफ चैंपियनशिप (SAFF championship) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मालदीव के राष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने मेजबान देश को 3-1 से हराया। मैच के दौरान दो गोल करने के साथ ही सुनील छेत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


भारतीय कप्तान छेत्री ने ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले के सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पेले ने 77 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं जबकि छेत्री के नाम पर अब 79 गोल हो गए हैं। छेत्री ने मालदीव के खिलाफ 62वें मिनट में गोल करते ही पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिए। इसके बाद छेत्री ने 71वें मिनट में एक और  गोल किया और सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में सर्वाधिक गोल करने के मामले में दुनिया तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) और लिओनेल मेसी (80) ही हैं। इतना ही नहीं भारतीय कप्तान छेत्री सर्वाधिक गोल के मामले में संयुक्त रूप से दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैच की बात करें तो भारत के लिए पहला गोल मानवीर सिंह ने 33वें मिनट में गोल किया। जबकि सुनील छेत्री ने दूसरे हाफ में भारत को तीन अंक दिलाए।  मालदीव के लिए इकलौता गोल अली अशफाक ने 45वें मिनट में किया। फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में ये मैच जीतना था जिसमें वह सफल रही और फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम 12वीं बार फाइनल में पहुंची है।


खिताबी मुकाबले में अब भारतीय टीम का सामना 16 अक्तूबर को नेपाल से होगा। नेपाल ने एक अन्य मैच में बांग्लादेश के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। भारत पांच टीमों की लिस्ट में आठ अंक लेकर फाइनल में पहुंची तो वहीं नेपाल सात अंक लेकर आई है। भारत ने लीग दौर में नेपाल को 1-0 से हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed