फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championship 2023 Team India Journey SAFF Cup; India vs Lebanon, Pakistan and Kuwait Goal Records Stats

SAFF Cup: फाइनल से पहले भारत के खिलाफ कोई विपक्षी खिलाड़ी नहीं कर पाया गोल, पाकिस्तान सहित इन टीमों को दी मात

Wed, 05 Jul 2023 08:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 05 Jul 2023 08:25 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच से लेकर कुवैत के खिलाफ फाइनल तक सुनील छेत्री की टीम ने फॉरवर्ड, डिफेंस, मिड-फील्ड और गोलकीपिंग, चारों फील्ड में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। आइए देखते हैं हर मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन

विज्ञापन
SAFF Championship 2023 Team India Journey SAFF Cup; India vs Lebanon, Pakistan and Kuwait Goal Records Stats
सैफ चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप यानी सैफ (SAFF) चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। सीधे शब्दों में कहें तो टीम साउथ एशियन फुटबॉल की चैंपियन बन गई है। फाइनल में भारत ने पेनल्टी शूट आउट में कुवैत को 5-4 से मात दी। भारत ने लगातार दूसरा मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतकर खिताब अपने नाम किया। आमतौर पर इस टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, भुटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान ने 2005 में SAFF जॉइन किया था। हालांकि, 2015 में अफगानिस्तान ने SAFF का साथ छोड़ दिया था और सेंट्रल एशियन फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना की थी। आठ टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती हैं। श्रीलंका की टीम डिस्क्वालिफाई हुई थी और अफगानिस्तान के निकलने से सिर्फ छह टीमें बच गई थीं।
विज्ञापन


ऐसे में वेस्ट एशियन फुटबॉल फेडरेशन की दो टीमों- लेबनान और कुवैत को गेस्ट टीम के तौर पर बुलाया गया था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लेबनान की फीफा रैंकिंग 99 थी, वहीं भारत 101वें और कुवैत 143वें स्थान पर था। फाइनल आने तक भारत ने शीर्ष 100 टीमों में एंट्री ली। उसकी रैंकिंग 100 हो गई। वहीं, लेबनान 102वें और कुवैत 141वें स्थान पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने खुद से मजबूत लेबनान समेत सभी टीमों को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारत के प्रभुत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फाइनल से पहले इस टीम के खिलाफ कोई भी विपक्षी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। फाइनल में सिर्फ कुवैत के शबीब अल खलिदी ही इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ गोल कर सके। वहीं, भारत ने एक आत्मघाती गोल भी किया था।

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया के खिलाफ एकमात्र गोल कुवैत के खिलाफ मैच में हुआ था। वह गोल भी आत्मघाती रहा था। दरअसल, भारत के डिफेंडर अनवरी अली के पैर से लगकर गेंद गोल पोस्ट में चली गई थी। इसके अलावा बाकी मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन क्लीन शीट रहा।

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच से लेकर कुवैत के खिलाफ फाइनल तक सुनील छेत्री की टीम ने फॉरवर्ड, डिफेंस, मिड-फील्ड और गोलकीपिंग, चारों विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आइए देखते हैं हर मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन-

1. पाकिस्तान को 4-0 से हराया

India vs Pakistan SAFF Championship 2023: Sunil Chhetri-led India beats  Yousaf Butt-led Pakistan 4-0; Chhetri's hat-trick, Abdullah Iqbal's scuffle  with Indian coach & more

सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने जीत के साथ शुरुआत की थी। उसने बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में 21 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया था। भारत के लिए इस मैच के हीरो कप्तान सुनील छेत्री रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर गोलों की बारिश कर दी। छेत्री ने हैट्रिक लगाई। उनके अलावा उदांता सिंह ने एक गोल किया। इस मैच में कई विवाद भी देखने को मिले। भारतीय कोच इगोर स्टिमैक को रेड कार्ड दिखाया गया था।

2. नेपाल को 2-0 से शिकस्त दी

India vs Nepal Highlights, SAFF Championship 2023: India Defeat Nepal 2-0,  Book SAFF Championship 2023 Semi-Final Berth | Football News

सैफ चैंपियनशिप में भारतीय फुटबॉल टीम ने नेपाल को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। उसने 24 जून को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत के लिए इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री और नाओरेम महेश सिंह ने गोल दागे। भारतीय कोच स्टिमैक पर एक मैच का बैन लगाया गया था तो वह स्टेडियम में नहीं दिखे।

3. कुवैत से 1-1 से ड्रॉ खेला

India vs Kuwait, SAFF Championship 2023 Highlights: IND draw 1-1 with KUW |  Hindustan Times

सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल में सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 27 जून को कुवैत के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। कप्तान सुनील छेत्री के गोल से टीम इंडिया ने बढ़त हासिल की थी, लेकिन दूसरे हाफ में भारत के अनवर अली के आत्मघाती गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। इस मैच में भी जमकर विवाद हुआ। भारतीय कोच स्टेडियम में वापस तो लौटे लेकिन उन्हें दो यलो कार्ड (यानी रेड कार्ड) दिखाया गया। इसके बाद उन्हें रेफरी ने मैदान से बाहर भेज दिया। स्टिमैक पर दो मैचों का बैन लगा।
 

4. सेमीफाइनल में लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में शिकस्त दी

SAFF Championship 2023 semifinal: India reaches final, beats Lebanon 4-2 in  penalty shootout | Mint

सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में एक जून को भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। निर्धारित 90 मिनट तक 0-0 की बराबरी के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने यहां शानदार प्रदर्शन करते मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया 13वीं बार सैफ कप के फाइनल में पहुंची।

5. कुवैत को भी पेनल्टी शूटआउट में हराया

Image

भारत ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया और टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब अपने नाम किया। इस मैच के 14वें मिनट में कुवैत ने बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत ने बाद में बराबरी की। एकस्ट्रा टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारत ने कुवैत को 5-4 से हराया। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारत इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था। टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed