फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo Shares ‘United’ Portugal Team Photo Amid Rift Rumours, But Bruno Fernandes’ Absence Sparks Debate

दरार की अटकलों के बीच रोनाल्डो का एकता संदेश: टीम को बताया परिवार; फोटो से ब्रूनो की गैरमौजूदगी ने बढ़ाए सवाल

Sat, 20 Jun 2026 09:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jun 2026 09:41 AM IST
सार

फीफा विश्वकप 2026 में पुर्तगाल के ड्रेसिंग रूम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर टीम की एक तस्वीर साझा कर एकजुटता का संदेश दिया है। रोनाल्डो ने तस्वीर के साथ हमेशा एकजुट लिखकर टीम के भीतर किसी भी तरह के मतभेद की अटकलों को खारिज करने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Ronaldo Shares ‘United’ Portugal Team Photo Amid Rift Rumours, But Bruno Fernandes’ Absence Sparks Debate
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : Instagram

विस्तार

फीफा विश्वकप 2026 में पुर्तगाल की टीम मैदान के बाहर की चर्चाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। डीआर कांगो के खिलाफ निराशाजनक 1-1 ड्रॉ और उसके बाद जोआओ नेवेस के बयान से पैदा हुए विवाद के बीच कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर टीम के भीतर एकता का संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि उनकी इस पोस्ट ने विवाद को शांत करने के बजाय एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन


रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर टीम के खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग ग्राउंड की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने पुर्तगाली भाषा में लिखा, 'सेम्प्रे यूनिडोस' (Sempre Unidos) यानी 'हमेशा एकजुट!'। पोस्ट का मकसद साफ तौर पर यह दिखाना था कि टीम के भीतर सब कुछ सामान्य है और खिलाड़ी एकजुट होकर विश्वकप अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


 

रोनाल्डो ने एक और तस्वीर साझा की
रोनाल्डो ने एक और तस्वीर साझा की। इसमें लिखा था, 'उसी पर ध्यान दें जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं।' इसका मतलब है कि बाहर लोग या मीडिया उनके बारे में क्या कह रहे हैं, खेल का परिणाम क्या होगा या रेफरी का फैसला क्या होगा, ये उनके नियंत्रण में नहीं है। उनके नियंत्रण में केवल उनकी कड़ी मेहनत, ट्रेनिंग और खेल है। इस फोटो के बैकग्राउंड पोस्टर में रोनाल्डो के करियर के आंकड़े और उनके क्लबों के नाम छपे हैं। साथ ही पुर्तगाल के लिए जूनियर स्तर से लेकर सीनियर टीम तक के उनके मैचों का इतिहास दिखाया गया है।

Ronaldo Shares ‘United’ Portugal Team Photo Amid Rift Rumours, But Bruno Fernandes’ Absence Sparks Debate
ब्रूनो फर्नांडीस और रोनाल्डो - फोटो : Instagram

तस्वीर में दिखे कई स्टार, लेकिन ब्रूनो रहे नदारद
रोनाल्डो द्वारा साझा की गई सेम्प्रे यूनिडोस वाली तस्वीर में पुर्तगाल के कई प्रमुख खिलाड़ी दिखाई दिए। इनमें मथियस नूनेस, नेल्सन सेमेडो, जोआओ फेलिक्स, टोटी गोम्स, नूनो मेंडेस, डिओगो डालोट, रूबेन नेवेस, वितिन्हा, जोआओ पाल्हिन्हा और यहां तक कि जोआओ नेवेस शामिल थे।

हालांकि फैंस की नजर तुरंत एक ऐसी बात पर गई, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडीस इस तस्वीर में कहीं नजर नहीं आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ फैंस ने इसे महज संयोग बताया, जबकि कुछ ने इसे टीम के भीतर संभावित मतभेदों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝗦𝗢𝗖𝗖𝗘𝗥𝗚𝗘𝗡𝗜𝗖 (@soccergenic)


 

ब्रूनो की भी हुई थी आलोचना
नेवेस से पहले रोनाल्डो और पुर्तगाल के फैंस ने ब्रूनो पर स्वार्थी होने का आरोप लगाया था। फैंस का आरोप था कि ब्रूनो ने कांगो के खिलाफ जानबूझकर रोनाल्डो को पास नहीं दिया था। एक आंकड़ा भी सामने आया था, जिसमें बताया गया था कि 2023 के बाद से ब्रूनो ने रोनाल्डो को कोई असिस्ट नहीं किया है। ब्रूनो के सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट की बारिश हुई थी और उनकी आलोचना हुई थी। जोस मॉरिन्हो और वेन रूनी भी ब्रूनो की आलोचना कर चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RVCJ Media (@rvcjinsta)


 

जोआओ नेवेस के बयान ने बढ़ाया विवाद
इसके बाद पुर्तगाल के युवा मिडफील्डर जोआओ नेवेस चर्चा के केंद्र में आ गए। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने रोनाल्डो को लेकर कहा था कि टीम में सभी खिलाड़ियों की भूमिका समान है और रोनाल्डो भी बाकी खिलाड़ियों की तरह टीम की मदद करने के लिए मौजूद हैं।

नेवेस ने कहा था, 'हम जानते हैं कि क्रिस्टियानो ने हमारे लिए, राष्ट्रीय टीम के लिए और पूरी फुटबॉल दुनिया के लिए क्या किया है। लेकिन इस समय वह और हम सभी जानते हैं कि वह अलग नहीं हैं। वह यहां टीम की मदद करने वाले सिर्फ एक खिलाड़ी हैं। वह दूसरों से अलग नहीं हैं। वह भी हमारी तरह योगदान देने के लिए यहां हैं।' हालांकि उनके बयान को कई रोनाल्डो समर्थकों ने गलत तरीके से लिया और इसे पुर्तगाली कप्तान के प्रति अनादर के रूप में देखा। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेवेस और उनकी गर्लफ्रेंड मैडेलेना अरागाओ को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
 

 

रोनाल्डो के समर्थन में उतरे फैंस
नेवेस के बयान के बाद बड़ी संख्या में रोनाल्डो समर्थकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कई फैंस का मानना है कि पुर्तगाल की टीम अपने कप्तान का पर्याप्त समर्थन नहीं कर रही है। कुछ प्रशंसकों ने यहां तक दावा किया कि मैदान पर रोनाल्डो को सही पास नहीं दिए जा रहे और टीम उनके प्रभाव का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रही।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि पूरी टीम को रोनाल्डो के साथ हुए व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए। कुछ फैंस ने पुर्तगाल के खिलाड़ियों की तुलना अर्जेंटीना की टीम से करते हुए कहा कि लियोनेल मेसी को उनके साथी खिलाड़ियों से जिस तरह का समर्थन मिलता है, वैसा समर्थन रोनाल्डो को नहीं मिल रहा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SPORTbible (@sportbible)


 

कोच मार्टिनेज ने किया बचाव
विवाद बढ़ने पर पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस बयान को गलत समझा जा सकता है। इस टीम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के कद को कम नहीं किया जा सकता। हम इतिहास के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक की बात कर रहे हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल किए हैं और अनगिनत रिकॉर्ड तोड़े हैं।'

मार्टिनेज ने आगे कहा, 'जब लोग ऐसी टिप्पणियां सुनते हैं, तो वे खिलाड़ी की मानसिकता या ड्रेसिंग रूम के माहौल पर सवाल उठा सकते हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि जोआओ क्या कहना चाह रहे थे। उनका इरादा किसी का अपमान करना नहीं था। वह बस यह व्यक्त कर रहे थे कि पुर्तगाल का लक्ष्य किसी भी व्यक्तिगत खिलाड़ी से बड़ा है। फिर भी, इससे रोनाल्डो का कद कम नहीं होता। उनका प्रभाव, नेतृत्व और अनुभव अपरिहार्य है। वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं, बल्कि पुर्तगाल और फुटबॉल के प्रतीक हैं।'
 

 

क्या सचमुच सब कुछ ठीक है?
रोनाल्डो की हमेशा एकजुट वाली तस्वीर को टीम के भीतर एकता का संदेश माना जा रहा है। हालांकि ब्रूनो फर्नांडीस की अनुपस्थिति ने फैंस के बीच सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। फिलहाल टीम प्रबंधन की ओर से किसी भी तरह के मतभेद की पुष्टि नहीं हुई है। विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में छोटी-छोटी घटनाएं भी सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में पुर्तगाल का प्रदर्शन ही यह तय करेगा कि ड्रेसिंग रूम में एकता की तस्वीर वास्तव में कितनी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed