{"_id":"570e3a954f1c1b7d454a6ab8","slug":"ronaldo-hat-trick-fires-real-madrid-into-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो की जबर्दस्त हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो की जबर्दस्त हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मैड्रिड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:58 PM IST
सार
- 06ठीं बार अंतिम चार में पहुंचा रियल मैड्रिड
- 10 बार की चैंपियन है रियल मैड्रिड की टीम
- रोनाल्डो की यह 35वीं ओवरऑल हैट्रिक
- दूसरे चरण में वोल्फ्सबर्ग को 3-0 से हराया
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विस्तार
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैट्रिक गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में वोल्फ्सबर्ग को 3-0 से हराकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 0-2 से गंवाने वाली रियल मैड्रिड क्लब की ओर से दूसरे चरण में रोनाल्डो ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रकार रियल ने 3-2 के गोल औसत से वोल्फ्सबर्ग को पटखनी दी। रियल मैड्रिड रिकॉर्ड छठी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने 16वें मिनट में गोल कर अपनी टीम का खाता खोला। इसके एक मिनट बाद यानी 17वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को कुल स्कोर के आधार पर बराबरी दिला दी। मैच के 77वें मिनट में रोनाल्डो ने फ्री किक पर एक और शानदार गोल दागकर 10 बार के चैंपियन मैड्रिड को जीत दिला दी।
विज्ञापन
रियल की इस शानदार जीत से कोच जिनेदिन जिदान भी काफी खुश नजर आए और उन्होंने रोनाल्डो सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
मैनचेस्टर सिटी अंतिम चार में
मैनचेस्टर में हुए एक अन्य मुकाबले में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 1-0 से पराजित कर दिया। मैनचेस्टर की ओर से केविन डी ब्रायन ने एकमात्र गोल मैच के 76वें मिनट में दागा। क्वार्टर फाइनल का पहला चरण 2-2 की बराबरी पर छूटा था। इस प्रकार मैनचेस्टर ने 3-1 के गोल औसत से यह मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।