फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldo became the highest international goalscorer, surpassing Ali with 111 goals

उपलब्धि: सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, 111 गोल के साथ अली को पीछे छोड़ा 

Fri, 03 Sep 2021 07:38 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Fri, 03 Sep 2021 07:38 AM IST
सार

‘मैं बहुत खुश हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि मैंने रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि उन विशेष लम्हों के लिए जो हमें मिले। मैच के अंतिम लम्हों में दो गोल करना इतना मुश्किल होता है लेकिन टीम ने जो किया मुझे उसकी सराहना करनी होगी। हमने अंत तक विश्वास बनाए रखा।’ -क्रिस्टियानो रोनाल्डो 
 

विज्ञापन
Ronaldo became the highest international goalscorer, surpassing Ali with 111 goals
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के 36 वर्षीय रोनाल्डो ने विश्व कप क्वालिफाइंग मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ हेडर से दो गोल दागकर यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो के 118 मैचों में 111 गोल हो गए हैं। उन्होंने अपना 110वां गोल दागते ही ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई (109 गोल, 149 मैच, 2006) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों खिलाड़ी ही गोल का शतक लगा पाए हैं।
विज्ञापन


पुर्तगाल को हार से बचाया : रोनाल्डो ने दो गोल कर न सिर्फ रिकॉर्ड बनाया बल्कि पुर्तगाल को हार से भी बचाया। पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद आयरलैंड को 2-1 से पराजित किया। आयरलैंड के जॉन इगान ने 45वें मिनट में गोल किया। रोनाल्डो ने 89वें मिनट में पुर्तगाल को बराबरी दिलाई और फिर इंजरी टाइम (90+6) में दूसरा गोल कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय गोल 
टूर्नामेंट                                       गोल
विश्व कप क्लालिफायर                    33
यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर    31
अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच                       19
यूरोपियन चैंपियनशिप                     14
विश्व कप                                       07
यूईएफए नेशंस लीग                        05
कंफेडरेशन कप                             02

सर्वाधिक गोल करने वाले पांच खिलाड़ी 
खिलाड़ी                         देश             गोल    मैच
क्रिस्टियानो रोनाल्डो         पुर्तगाल         111    180    
अली देई                        ईरान            109    149
मोख्तार दहारी                मलयेशिया      89    142
फेरेन पुस्कस                  हंगरी             84    85
ग्रैंडफे चितालू                 जांबिया           79    111
 
रोनाल्डो का कमाल 
  • 15 साल पुराना ईरान के देई का 109 गोल का रिकॉर्ड तोड़ा
  • 14 रिकॉर्ड गोल यूरो कप में किए हैं 
  • 91 गोल बॉस के इनसाइड से और 20 आउटसाइड से किए हैं 
  • 14 पेनाल्टी से और 9 फ्रीकिक से दागे हैं 
  • 28 गोल हेडर से किए हैं 
  • 76 गोल 151 मैचों में दागकर लियोनल मेसी आठवें नंबर पर हैं। वह रोनाल्डो से 35 गोल पीछे हैं  
  • 134 गोल के साथ चैंपियंस लीग में भी सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं रोनाल्डो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed