{"_id":"5a5f20a54f1c1b77268b4d77","slug":"ronaldinho-officially-confirmed-his-retirement-from-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं देखने को मिलेगी फुटबॉल की कलात्मक जादूगरी, रोनाल्डिनों ने लिया संन्यास","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अब नहीं देखने को मिलेगी फुटबॉल की कलात्मक जादूगरी, रोनाल्डिनों ने लिया संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Ronaldinho
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के विश्वकप विजेता खिलाड़ी रोनाल्डीनों ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। रोनाल्डीनों की इस घोषणा से उनके प्रशंसकों को करारा झटका लगा है। मैदान पर बतौर एक प्रोफेशनल फुटबॉलर वह आखिरी बार दो साल पहले नजर आए थे। 37 साल के रोनाल्डीनों पेरिस सेंट-जर्मन और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डीनों साल 2002 में ब्राजील की विश्वकप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे चुके हैं। फुटबॉल के मैदान पर वह साल 2015 में आखिरी बार नजर आए थे। हालांकि उनके संन्यास के बाद भी प्रशंसक उन्हें मैदान पर देख सकेंगे। दरअसल उनके भाई रॉबर्ट असिस का कहना है कि संन्यास लेने के बाद भी रोनाल्डीनों चैरिटी या ट्रिब्यूट के लिए होने वाले इवेंट में हिस्सा लेते रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रोनाल्डीनों ने एक पेशेवर फुटबॉलर के तौर पर करियर की शुरुआत अपने होमटाउन में ग्रेमियो के साथ की थी। इसके बाद वह 2003 से लेकर 2005 तक अगले पांच साल बार्सिलोना की टीम में रहते हुए खेलते रहे।
विज्ञापन
साल 2005 में बैलन डी ओर के खिताब पर कब्जा जमाने के बाद 2006 में उन्होंने कैटेलेंस को चैंपियंस लीग जिताने में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद ब्राजील में आने से पहले वह 2008-2011 तक यूरोप के एसी मिलान क्लब के लिए भी खेल चुके हैं।
अपने करियर के अंतिम दौर में रोनाल्डीनों फ्लेमिंगो और एटलेंटिको जैसे बड़े क्लबों के लिए भी खेल चुके हैं। ब्राजील के लिए रोनाल्डीनों ने 97 मैच खेलते हुए कुल 33 गोल किए हैं। इनमें से दो गोल उन्होंने 2002 के वर्ल्डकप में जापान और साउथ कोरिया में लगाए थे।