फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Ronaldinho Leaves Paraguay After Five Months Detention

ब्राजीली फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो पराग्वे में रिहा, इस वजह से थे नजरबंद

Wed, 26 Aug 2020 07:39 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 26 Aug 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
Ronaldinho Leaves Paraguay After Five Months Detention
रोनाल्डिन्हो - फोटो : social media

ब्राजील के पूर्व फुटबॉल स्टार रोनाल्डिन्हो को पराग्वे में जाली पासपोर्ट से प्रवेश करने के कारण पांच महीने तक होटल में नजरबंद रहने के बाद अब रिहा कर दिया गया है। पराग्वे के जज गुस्तावो अमरिल्ला ने रोनाल्डिन्हो ओर उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरीरा को दो साल की जेल की निलंबित सजा सुनाई और उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। इन दोनों भाईयों को दो लाख डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा।

विज्ञापन


रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को मार्च में पराग्वे के जाली पासपोर्ट से देश में प्रवेश करने के लिये गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों व्यावसायिक गतिविधियों के लिये पराग्वे आए थे। इस दिग्गज फुटबॉलर को इससे पहले पराग्वे की बेहद सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उन्हें वहां से रिहा करके एक आलीशान होटल में नजरबंद कर दिया गया था। ये दोनों भाई अब तुरंत अपने देश ब्राजील लौट सकते हैं।
विज्ञापन


ब्राजील की 2002 की चैंपियन टीम के सदस्य तथा बार्सिलोना, मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के पूर्व स्टार रोनाल्डिन्हो ने पराग्वे में ही नजरबंद रहते हुए अपना 40वां जन्मदिन मनाया। वह एक स्थानीय संस्था के निमंत्रण पर पराग्वे आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed